फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक सिस्टर्स से बस में फिर चौंकाने वाली हरकत

Tue, 20 Jan 2015 03:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
चलती बस में छेड़छाड़ और मारपीट मामले में पीड़ित बहनों के साथ एक बार फिर बस में चौंकाने वाली हरकत हुई। इस बार दोनों बहनों को धमकी दी गई है।
विज्ञापन


धमकी एक बुजुर्ग और महिला ने दी। धमकी उस वक्त दी गई, जब दोनों बहने पूजा और आरती कॉलेज से घर लौट रही थीं। बुजुर्ग ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए दोनों बहनों को धमकी दी और आसन गांव में उतर गए।

दोनों बहनों ने घटना की सूचना पहले अपने पिता को दी। फिर दोनों बहनों ने पिता के साथ मिलकर मामले की लिखित शिकायत डीएसपी को दी है।

बहनों ने डीएसपी को दी लिखित शिकायत

एसआईटी प्रमुख डीएसपी यशपाल खटाना को दी लिखित ‌शिकायत में दोनों बहनों ने कहा कि वह सोमवार को अपनी बहन पूजा के साथ रोहतक स्थित राजकीय महिला कॉलेज में आई थी।

शाम को अपने वकील से मिलकर वापस बस अड्डे पर पहुंची, जहां 4 बजे रोडवेज बस से रवाना हो गई। छात्राओं के साथ दोनों महिला पुलिसकर्मी सविता व अनुराधा भी थी।

भीड़ के चलते सीट नहीं मिली और वे बस में खड़ी हो गईं। बोहर गांव से निकलते ही भालौठ गांव के पास एक महिला ने उन्हें घेर लिया। बुजुर्ग ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि, इन छोरियां की नाथ लिक्कड़ री सै, हाम ए घाला गैं।

लड़कियों का कहना है कि महिला ने उन्हें चेतावनी दी कि, मैं छौरा की तरया ना सूं, समार दूंगी। धमकाने के बाद बुजुर्ग और महिला आरोपियों के गांव आसन में उतर गए।

बुजुर्ग और महिला से ऐसे दी धमकी

महिला : तू वा ए छोरी सै कै, जिसकी गैल्या बस में रोला होया था।
आरती : गर्दन हिलाकर हां।
महिला : तेरी बहन कौन सी है, उसकी शक्ल तो दिखा दे।
आरती : आगे खड़ी है।
महिला : पूजा को देखकर (ये हैं दनू)
बुजुर्ग  : इन छोरियां की तै नाथ लिक्कड़ री सै, हाम ए घाला गैं। थारी इसी हालत कर दयांगै, याद राखयोगै।
आरती : ताऊ आप ऐसे बात क्यों कर रहो हो।
महिला : वो छौरे थे, आज मैं छोरी सूं, समार दूंगी। इसी हालत कर दूंगी, आसान के छौरा की तरफ ना, किसे की ओर ना देखोगी।
पूजा : महिला पुलिसकर्मी की ओर इशारा करते हुए, देखो दीदी सविता।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों व कंडक्टर की गवाही होगी अहम

बस में अंदर धमकी के बाद आरती ने अपने वकील से बात की। वकील के कहने पर दोनों बहनों ने पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 100 पर सूचना दी। आरती के मुताबिक कंडक्टर ने भी बुजुर्ग व महिला को चुप रहने के लिए कहा था।

साथ ही उनकी सुरक्षा में तैनात दोनों महिला पुलिसकर्मी भी मौके पर ही मौजूद रही। पुलिस तीनों से पूछताछ कर केस की जांच आगे बढ़ा सकती हैं, क्योंकि इनके बयान बेहद अहम रहेंगे।

हमें पता नहीं, किसने धमकी दी: सरपंच
आसन गांव के सरपंच राजसिंह का कहना है कि लड़कियों ने अज्ञात पर आरोप लगाया है। अगर किसी का नाम लिया होता तो बात करते। हमें पता नहीं, किसने धमक दी है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

मामले की शिकायत ले ली गई है, जांच पड़ताल के बाद केस दर्ज किया जाएगा। इससे ज्यादा अभी कुछ नहीं कह सकते।
यशपाल खटाना, डीएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें