फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री दरबार साहिब को उड़ाने की धमकी!

Wed, 17 Sep 2014 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक मुसलिम आतंकी संगठन की ओर से श्री दरबार साहिब में बम धमाका करने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच गया है। इसे मुख्य रखते हुए एसजीपीसी ने पुख्ता प्रबंध करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


जिला पुलिस प्रशासन ने भी हरिमंदिर साहिब के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। हरमिंदर सिंह साहिब के अंदर भी पुलिस कर्मचारी सिविल ड्रेस में तैनात कर दिए गए हैं।

एसजीपीसी की ओर से इस धमकी को मुख्य रखते हुए श्रद्धालुओं को सामान और बैग हरिमंदिर साहिब कांपलेक्स में लेकर जाने पर पाबंदी लगा दी है।

एसजीपीसी ने यह आदेश मंगलवार से लागू कर दिएं हैं। सिर्फ महिलाओं को ही कांपलेक्स में अपने पर्स लेकर जाने की इजाजत है।
विज्ञापन

परिसर में सामान ले जाने पर लगाई पाबंदी

एसजीपीसी अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि एसजीपीसी को इस धमकी के संबंध में सूचना मिली है। इसे मुख्य रखते हुए सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध करते हुए ही श्रद्धालुओं को सामान लेकर जाने की पाबंदी लगा दी है।

इस संबंध में पुलिस और जिला प्रशासन को भी सूचित किया गया है। कौन से संगठन ने धमकी दी है, इस संबंध में मक्कड़ कर कहना है कि वे संगठन के संबंध में कुछ नहीं बता सकते।

नहीं तो कई मुश्किलें पैदा हो जाएंगी। उधर, अमृतसर पुलिस ने भी हरिमंदिर साहिब के परिसर के बाहर लगे नाकों पर सुरक्षा कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें