फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद ने व्यक्ति को जमकर पीटा, दाढ़ी नोची

Wed, 04 Feb 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्लोमाजरा स्थित दीप कांपलेक्स में एक व्यक्ति ने पार्षद सतीश कैंथ पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने व्यक्ति का मेडिकल कराया और डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दीप कांपलेक्स निवासी चरणजीत सिंह कोहली ने पार्षद सतीश कैंथ पर आरोप लगाते हुए बताया कि देर रात कैंथ और उसके साले मानवीर ने उसे मोबाइल पर धमकाया और घर से बाहर आने को कहा। आरोप है कि कैंथ ने लोगों के सामने उसके साथ पहले तो गाली-गलौज की।

आरोप है कि इसके बाद कैंथ और उसके साले ने कोहली की पगड़ी गिराई और उसकी दाढ़ी के बाल भी नोचे। इसके बाद दोनों उसे बैट से जमकर पीटा। पिटाई के बाद कैंथ अपने साथियों के साथ गाड़ी में फरार हो गया। कोहली ने बताया कि यह सारा ड्रामा कैंथ के एक रिलेटिव से हुए विवाद के बाद ही हुआ है।
विज्ञापन


वहीं कैंथ का कहना है कि रेजिडेंशियल एरिया में वह कमर्शियल एक्टिविटी चलाता है। इसी मामले पर एक शिकायत उनके पास आई थी। इसके बाद लोग उसके घर के पास इकट्ठे हो गए और उन्हें बुलाया। उनके मुताबिक वह वहां पहुंचे और लोगों से बातचीत करके वापस आ गए।

बाद में मुझे बताया गया कि मेरे साले की किसी के साथ मामूली झड़प हो गई थी। पार्षद सतीश कैंथ ने बताया कि उसने चरणजीत के साथ कोई मारपीट नहीं की है। उसने सिर्फ समझाने की कोशिश की थी। शिकायत के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को जीएमसीएच-32 के अस्पताल ले गई। वहां चरणजीत का मेडिकल कराया गया। शिकायतकर्ता ने मामले की लिखित शिकायत दी हैं। समाचार लिखे जाने तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पुलिस ने चरणजीत का मेडिकल करवाया और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें