फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट से मारपीट, पुलिस ने कराया समझौता

Fri, 20 Mar 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-19 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दसवीं का पेपर देकर बाहर निकले एक स्टूडेंट पर दर्जनभर छात्रों ने बीच सड़क पर जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन


उन्होंने उसे बुरी तरह पीटा। उस पर लात-घूंसे बरसाए, जिससे छात्र लहूलुहान हो गया। वह सेक्टर-7 स्थित केबीडीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का स्टूडेंट है।

यह घटना देखकर वहां मौजूद अन्य परिजन अपने बच्चों को सुरक्षित करने में जुट गए, जबकि एक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस की पीसीआर जब तक पहुंची, तब तक स्टूडेंट घायल हो चुका था।

इसके बाद भी पीसीआर कर्मियों ने कार्रवाई करने के बजाय इस मामले को दबा दिया, जबकि संबंधित थाने से कोई पुलिसकर्मी तो मौके पर आने तक की जहमत नहीं उठाई।

पीसीआर पुलिस ने हमलावर कुछ स्टूडेंट्स को पकड़ा, लेकिन एनटीआर काटकर पल्ला झाड़ लिया। साथ ही दोनों पक्षों को डरा धमकाकर उनमें समझौता करवाया, जबकि पीड़ित छात्र के हाथ, मुंह और सिर पर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें