फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से महिला की मौत पर लगाया जाम

Fri, 20 Mar 2015 01:31 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं रोड पर अलीगंज की तरफ से आ रही बस ने आगे चल रही स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे स्कूटी पर बैठी महिला की मौत हो गई जबकि स्कूटी चला रहा उसका पति घायल हो गया। हादसे से गुस्साए गांव वालों ने बदायूं रोड पर जाम लगा दिया। ग्रामीण रेलवे क्रासिंग से पहले रोड पर ब्रेकर बनाने, टक्कर मारने वाली बस की बरामदगी मांग कर रहे थे। पुलिस के बस बरामद कर लेने पर भीड़ ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

दुर्घटना बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे सुभाषनगर इलाके में बदायूं रोड पर स्थित महेशपुरा ठाकुरान रेलवे फाटक के पास हुई। गांव महेशपुरा निवासी कृष्णपाल स्कूटी से शहर में आधार कार्ड बनवाने आ रहे थे। स्कूटी पर उनकी पत्नी 40 वर्षीय मीरा देवी भी बैठी थीं। वह गांव से निकल कर जैसे ही रोड पर रेलवे क्रासिंग से कुछ पहले आए तो पीछे से आ रही मिनी बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी असंतुलित हुई तो पीछे बैठीं मीरा देवी सड़क पर गिर गईं। बस का पहिया ऊपर से उतर जाने पर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में कृष्णपाल भी जख्मी हो गए। चालक बस लेकर भाग निकला। जानकारी पाकर गांव के तमाम लोग सड़क पर आ गए। उन्होंने जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे तक बदायूं रोड पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। एसओ जेपी यादव ने बताया कि बस को करगैना चौकी पर पकड़ लिया गया है जबकि चालक भाग गया। भीड़ ने रोड पर ब्रेकर बनाने की मांग भी की। एसओ ने इस मसले को उच्चाधिकारियों के सामने रखने का आश्वासन दिया। इस पर भीड़ शांत हो गई और जाम खोल दिया। उधर, मीरा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उसकी तीन बड़ी बेटियों और एक बेटे का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें