फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू कैंपस में छात्र संगठनों में फिर जमकर हाथापाई

Wed, 03 Sep 2014 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) कैंपस में मंगलवार देर रात ईवनिंग विभाग में छात्र संगठनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। चुनाव प्रचार के लिए सोपू-पुसू और अन्य छात्र नेताओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते ईवनिंग विभाग और फिर संगठनों के टेंट में जमकर हाथापाई हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पीयू सिक्योरटी और पुलिस फोर्स भी पहुंच गई।

मार पिटाई करने वाले छात्र नेता पुलिस देखते ही भाग खड़े हुए। छात्र नेताओं ने एक दूसरे पर आउटसाइडर लाने का आरोप भी लगाया।

ईवनिंग विभाग में हुए हंगामे के बाद विभागाध्यक्ष ने पहले चुनाव रद्द करने और फिर पुलिस को टेंट हटाने के लिए चिट्ठी लिख दी। देर शाम पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्र नेताओं के टेंट भी हटा दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें