फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में इंसानियत शर्मसार: पीटने के बाद युवक का मुंडन किया, पेशाब पिलाने का भी आरोप, वीडियो वायरल

Tue, 25 May 2021 08:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट (मुक्तसर)

सार

पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस भी हरकत में आई। पीड़ित अस्पताल में भर्ती है। पुलिस उसी के बयान के आधार पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक को पीटने और पेशाब पिलाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं लोगों ने युवक का मुंडन भी कर दिया। पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में दाखिल करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रियता से जांच में जुट गई है। मामला पंजाब के मलोट का है। 

विज्ञापन


पीड़ित युवक के चाचा के लड़के ने बताया कि मोहल्ले की ही एक लड़की उसके पीछे पड़ी थी। उसके ताऊ की मौत हो चुकी है और उसकी ताई दिहाड़ी मजदूरी करके घर चलाती है। ताऊ के लड़के के पास कोई भी मोबाइल नहीं है। लड़की फोन पर युवक से बातचीत करना चाहती थी। इसलिए सोमवार को उसे मोबाइल फोन देने आई थी। जिसकी जानकारी लड़की के परिजनों को लग गई और वह भी उसके पीछे-पीछे आ गए। आरोप है कि ताऊ के लड़के को घर से उठा लिया और एक जगह पर बांधकर उसे पीटने लगे।

इस दौरान उसके सिर के आधे बाल भी काट दिए और उसे पेशाब पिलाया गया। आसपास के कुछ लोगों और पुलिस ने उसे छुड़वाकर अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़ित को काफी चोटें आई हैं। थाना सिटी प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि अस्पताल से पीड़ित का बयान लेने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें