फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मदद के नाम पर मुसीबत में फंसा, महिलाओं ने जबरन कपड़ा उतरवा अश्लील वीडियो बनाया, 10 लाख मांगे

Fri, 29 Jul 2022 06:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

पीड़ित आरोपियों के चुंगल से छूटकर पुलिस स्टेशन पट्टी पहुंचा। थाना सिटी पट्टी के प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह विरदी ने बताया कि नंबरदार के बयान दर्ज कर दिलबाग सिंह निवासी गांव कलंजर, किरनजीत कौर, परमजीत कौर, बलजीत कौर, सविंदर कौर व दो अज्ञात महिलाओं और दो अज्ञात पुरुषों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर बुलाकर एक व्यक्ति के कपड़े उतरवा कर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। बात इतनी ही नहीं है। वीडियो बनाने वालों पर 10 लाख रुपये मांगने का भी आरोप है। अब पुलिस ने चार नामजद महिलाओं समेत नौ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला पंजाब के तरनतारन जिले का है। पुलिस ने दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है। छह आरोपी अभी फरार हैं। इनमें दो महिला और दो पुरुष अज्ञात हैं।

विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक अमृतसर के एक गांव निवासी नंबरदार ने बताया कि 22 जुलाई को उसे सब जेल पट्टी के पास रहने वाली महिला का फोन आया। महिला ने बताया कि वह उसे जानती है। जब उसने महिला से काम के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसका पति पांच वर्ष से विदेश में रहता है और सास-ससुर तंग करते हैं। इसलिए मुझे आपकी मदद की जरूरत है। 

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह 24 जुलाई को पट्टी के वेरका चौक में पहुंच गया। वहां पर बलजीत कौर नामक महिला उसे अपने घर ले गई और कमरे में बैठा दिया। करीब पांच मिनट बाद दो अन्य महिलाएं (कर्मजीत कौर और परमजीत कौर) आईं। कुछ देर बाद एक युवक यह कहते हुए कमरे में आ धमका कि वह सब जेल पट्टी का कर्मचारी है। 
विज्ञापन


आरोपियों ने नंबरदार को कमरे में बंद कर उसके कपड़े उतार दिए और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों ने उससे 10 लाख रुपये की मांग की। न देने पर वीडियो इंटरनेट डालने की बात कही। पीड़ित ने बताया कि उसने अपने एक दोस्त को फोन करके महिला के खाते में पांच लाख रुपये डलवा दिए। उसने बताया कि इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। आरोपियों ने उसकी मोटरसाइकिल, आधार कार्ड, 1500 रुपये और मोबाइल भी छीन लिया और कहा कि 30 हजार रुपये देने पर ही यह सामान उसे वापस किया जाएगा। 

पीड़ित आरोपियों के चुंगल से छूटकर पुलिस स्टेशन पट्टी पहुंचा। थाना सिटी पट्टी के प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह विरदी ने बताया कि नंबरदार के बयान दर्ज कर दिलबाग सिंह निवासी गांव कलंजर, किरनजीत कौर, परमजीत कौर, बलजीत कौर, सविंदर कौर व दो अज्ञात महिलाओं और दो अज्ञात पुरुषों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शाम को आरोपी महिला निवासी परमजीत कौर, किरनजीत कौर, दिलबाग सिंह को गिरफ्तार कर सब डिविजनल जुडिशियल मजिस्ट्रेट अमनदीप की अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया गया है। बताया जाता है कि परमजीत कौर इस गिरोह की मुखिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें