फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: यूपी के श्रमिक की सोनीपत में बेरहमी से हत्या, शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान

Mon, 12 Feb 2024 01:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

मृतक युवक उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के गांव सरहेना का रहने वाला था। उसका शव बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पास खाली जमीन पर मिला। जानकारी के मुताबिक बड़ी गांव में किराये पर रहकर युवक पानीपत के समालखा में काम करता था। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक की धारदार हथियार से हमला कर हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी। श्रमिक की गर्दन और शरीर के ज्यादातर अंगों पर चोट के निशान मिले हैं। हमलावरों ने संवेदनशील अंग पर भी हमला किया है। सूचना के बाद पहुंची बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी की तहसील मितौली गांव सरहेना निवासी प्रदीप (21) गन्नौर के गांव बड़ी में किराये पर रहता था। वह पानीपत के समालखा में काम करता था। वह खाना खाने के बाद घूमने निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। शव बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पास खाली जमीन पर मिला है। 

राहगीरों ने शव को देखकर पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। प्रदीप की गर्दन पर हमला करने के साथ ही संवेदनशील अंग समेत शरीर के कई अन्य हिस्सों पर हमला किया गया है। पुलिस का कहना है कि शव को नागरिक अस्पताल में रखवाने के बाद परिजनों को अवगत कराया गया है। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें