मोहाली के फेज-छह स्थित न्यू बस स्टैंड के पास लाइट प्वाइंट पर सोमवार दोपहर एस्टीम और ऑल्टो कार में टक्कर हो गई। टक्कर से बेकाबू हुई कार ने वहां से गुजर रही एक इंडिका कार को भी अपने चपेट में लिया।
हादसे में तीन लोग गंभीर रूप में जख्मी हो गए। जिन्हें सिविल अस्तपाल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, हादसा दोपहर 12 बजे के करीब हुआ।
जब एस्टीम कार चालक संदीप कुमार चंडीगढ़ से बलौंगी की तरफ जा रहा था। जबकि ऑल्टो कार फेज-एक थाने से फेज-छह की तरफ मुड़ रही थी। लाइटों पर ही दोनों कारों में आमने-सामने की टक्कर हो गई।
इतना ही नहीं इसके बाद एस्टीम कार बेकाबू होकर एक इंडिका कार से टकरा गई। इस दौरान ऑल्टो कार सवार उपमा, उसकी मां सुनील कुमारी व एस्टीम कार चालक संदीप जख्मी हो गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को वाहनों से निकाला और सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने दुघर्टना ग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। पुलिस मुताबिक एस्टीम कार चालक नशे में था।