फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजी की शादी में हुआ झगड़ा, युवक ने चलाई गोली, चाचा की हुई मौत

Thu, 23 Aug 2018 06:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
फिरोजपुर-फरीदकोट रोड स्थित चुंगी नंबर-सात के पास बुधवार रात लड़की की शादी की जागों निकाली जा रही थी कि एक कार ने लड़की के चाचा को टक्कर मार दी। इसी बात पर हुए झगड़े में कार सवार ने गोली चला दी, जो चाचा के जाकर लगी और मौत हो गई। आरोपी घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया। खुशियों का माहौल मातम में तबदील हो गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंच कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुखविंदर सिंह (40) पुत्र गुरबचन सिंह की भतीजी की शादी थी। बुधवार रात को पूरा परिवार रिश्तेदारों के साथ जागों निकाल रहा था, सभी लोग ढोल की ताल पर भंगड़ा डाल रहे थे। सड़क से गुजरते समय किसी कार ने मुखविंदर सिंह को टक्कर मार दी। इस बात पर लोग कार सवार व्यक्ति से झगड़ने लगे। कार सवार व्यक्ति ने पहले हवाई फायरिंग की, उसके बाद एक गोली मुखविंदर सिंह को मार दी। 

गोली लगने से मुखविंदर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उसकी मौत हो गई। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मुखविंदर को गोली लगने के बाद खुशियों का माहौल गम में तबदील हो गया। लोग रोने और चीखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें