फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैना देवी दर्शन कर लौट रहे दो युवकों की हादसे में मौत, खड़ी ट्राली से टकराए

Tue, 01 Aug 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
माता नैना देवी के दर्शन कर वापस आ रहे नाभा के घनूड़की वासी दो युवकों की हादसे में मौत हो गई। मृतकों की पहचान हरदीप सिंह (30) और अवतार सिंह (28) निवासी घनूड़की के तौर पर हुई है। यह हादसा गांव कैदूपुर के पास हुआ।
विज्ञापन


हरदीप और अवतार रविवार रात 1 बजे माता नैना देवी के दर्शन कर मोटरसाइकिल पर वापस लौट रहे थे। वे जब भादसों पहुंचे तो बिक्कर सिंह (19) निवासी गांव भुल्लर हेड़ी ने उनसे लिफ्ट मांगी। उन्होंने उसको भी अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। वे जब गांव कैदूपुर से निकले तो सड़क पर काला सिंह निवासी गांव थूही की ट्राली खड़ी थी। इससे मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर हो गई।

हादसे में हरदीप सिंह की मौके  पर ही मौत हो गई। वहीं अवतार सिंह ने भी सिविल अस्पताल नाभा पहुंचते ही दम तोड़ दिया। बिक्कर सिंह को भी गंभीर चोटें लगी हैं। नाजुक हालत को देखते उसे पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हरदीप सिंह दो बेटियों और अवतार सिंह एक बेटी का पिता था। पुलिस ने ट्राली चालक मंगा सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें