दोनों युवक प्रवासी, एक के हाथ पर महाकाल का टैटू
डीएसपी हरसिमरन बल ने बताया कि शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। देखने में दोनों युवक प्रवासी लगते हैं। इनकी उम्र 25 से 30 साल के मध्य लग रही है। एक युवक के हाथ पर महाकाल का टैटू बना है जबकि दूसरे युवक के हाथ पर इंग्लिश में एमए लिखा है। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त भी करवाई लेकिन किसी ने नहीं पहचाना। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने सड़क पर पड़े खून के सैंपल भी लिए हैं। वहीं पुलिस को मौके पर टूटा मोबाइल भी मिला है। सबूत मिटाने के लिए उसका मदरबोर्ड भी तोड़ दिया है।
गला रेतकर की गई है हत्या
प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि दोनों की हत्या गला रेतकर की गई है। दोनों के चेहरे पर धारदार हथियार से वार किया गया है। दोनों के मुंह पर चार से पांच घाव हैं। पुलिस के अनुसार यह पैशन क्राइम है। पुलिस ने बताया कि ऐसी हत्या अवैध संबंध, दुष्कर्म, डकैती जैसे मामलों में की जाती है।
इस मामले में हत्या, लाश को खुर्द-बुर्द करने की धाराओं के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। हत्या किसी और जगह की गई और बाद में शवों को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया ताकि यह रेल हादसा लगे। - रत्न लाल, जांच अधिकारी जीआरपी।