फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: ई-रिक्शा चालक को बहाने से बुलाया, सुनसान जगह पर पीटा, संवेदनशील जगह में शराब की बोतल डाली

Sun, 10 Sep 2023 11:42 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पीड़ित ने सिविल लाइन थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने देर रात अस्पताल में पहुंच पुनीत व उसके साथी के खिलाफ मारपीट, कुकर्म, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में एक ई-रिक्शा चालक को माल ढुलाई के बहाने बुलाने के बाद उसे पीटने और सुनसान स्थान पर ले जाकर संवेदनशील अंग में शराब की बोतल डालने का मामला सामने आया है। चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चालक के बयान पर मारपीट व कुकर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर फिलहाल सिविल लाइन थाना क्षेत्र में किराये पर रहने वाले युवक ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजर-बसर करते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में उनकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। उसे पता लगा था कि पुनीत नाम के युवक ने उसे अपने साथ रखा है। वह आठ सितंबर को अपने घर पर था। इसी दौरान पुनीत के मोबाइल नंबर से उसके पास कॉल आई थी। मगर कॉल रिसीव नहीं की। 

इसके बाद पुनीत ने किसी अन्य नंबर से उसके पास कॉल की। पुनीत ने उसे मामा भांजा चौक के पास बुलाया और कहा कि एक कूलर लेकर जाना है। वह वहां पर पहुंचा तो पुनीत व उसका दोस्त वहां पर मिले। वह उसे लेकर ऋषि कॉलोनी के श्मशान घाट की तरफ ले गए। उन्होंने ई-रिक्शा को वहीं छोड़ दिया। इसके बाद पुनीत और उसका दोस्त उसे बाइक पर बीच में बैठाकर शुगर मिल के पास नाला के निकट ले गए। वहां जबरदस्ती एक पेड़ को पकड़ने को कहा और पिटाई की। इसके बाद एक कमरे में लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


दोनों ने कमरे में शराब पी और उसे फिर से बुरी तरह पीटा। आरोपियों ने शराब की बोतल उनके संवेदनशील अंग में डाल दी। बाद में उसे उठाकर लाए और नौ सितंबर को तड़के पांच बजे ई-रिक्शा देकर कामी रोड पर छोड़ दिया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वहां से वह बस स्टैंड पर पहुंचे और अपने ई-रिक्शा मालिक को बुलाया। वह उसे अपने साथ ले गए। वह दिनभर अपने कमरे में पड़े रहे। 

रात को 8 बजे ई-रिक्शा मालिक को बुलाया और उन्होंने कामी रोड पर उनके परिचित के पास छुड़वा दिया। उनके परिचित को मामले का पता लगा तो डायल-112 पर कॉल कर दी। इस पर पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सिविल लाइन थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने देर रात अस्पताल में पहुंच पुनीत व उसके साथी के खिलाफ मारपीट, कुकर्म, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें