फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आईडीसी एरिया में श्रमिक नहीं सुरक्षित, मध्य प्रदेश के मजदूर से दिनदहाड़े 5000 रुपये की लूट

Sun, 10 Sep 2023 11:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शहर में झपटमारी व लूट की लगातार वारदात हो रही हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार जनता कॉलोनी में एक महिला शिक्षिका का बैग छीनकर ले गए थे। जबकि शनिवार को दिनदहाड़े गोहाना अड्डे पर मेडिकल स्टोर संचालक को चाकू मारकर 10 हजार की नकदी व मोबाइल लूट लिया था
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में हिसार रोड स्थित आईडीसी एरिया में श्रमिक सुरक्षित नहीं हैं। दिनदहाड़े बाइक सवार तीन युवकों ने कंपनी से बाजार जा रहे मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गांव महलेरा निवासी दीपक की पिटाई की और 5000 रुपये छीन लिए। इस संबंध में सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में दीपक ने बताया कि वह करीब एक साल से आईडीसी स्थित नट बोल्ट कंपनी में काम करता है। 

विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कंपनी से बाजार सामान लेने जा रहा था। जब वह हिसार रोड की तरफ आगे बढ़ा तो बाइक पर तीन युवक आए और उससे कंपनी का नाम पूछने लगे। तभी दो युवक बाइक से नीचे उतरे। एक ने उसे जमीन पर गिरा दिया, जबकि दूसरे ने जबरन पर्स निकाल लिया। पर्स में पांच हजार की नकदी व कागजात थे। इसके बाद धमकी देकर मौके से फरार हो गए। उसने कंपनी में जाकर साथी कर्मचारियों को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची लेकिन बाइक सवार युवकों का सुराग नहीं लग सका। 

लगातार हो रही शहर में वारदात 

शहर में झपटमारी व लूट की लगातार वारदात हो रही हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार जनता कॉलोनी में एक महिला शिक्षिका का बैग छीनकर ले गए थे। जबकि शनिवार को दिनदहाड़े गोहाना अड्डे पर मेडिकल स्टोर संचालक को चाकू मारकर 10 हजार की नकदी व मोबाइल लूट लिया था। अब आईडीसी एरिया में श्रमिक से 5000 रुपये छीन लिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें