फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कांग्रेस नेता के बेटे और बहन के लड़के की मौत

Sun, 12 Jul 2020 09:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन

शनिवार रात ओवरलोड ट्रक की टक्कर से कार सवार कांग्रेसी नेता बोधराज के बेटे विक्रांत व भांजे प्रज्जवल की मौत हो गई। हादसा करीब पौने 11 बजे बीकेडी रोड पर बुड़िया चौक स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल के पास हुआ। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


जगाधरी की विजय कॉलोनी निवासी एवं पूर्व पार्षद घसीटू राम ने बताया कि बुड़िया गन्ना सोसाइटी के पूर्व चेयरमैन उसका भाई नाभ निवासी बोधराज कांग्रेसी नेता है। उसका भतीजा विक्रांत व भांजा फतेहपुर निवासी प्रज्जवल शनिवार को निजी कार्य से जगाधरी आए थे। इस दौरान वे उससे मिलने उसके घर पर भी आए।

 देर रात करीब पौने 11 बजे वह यहां से अपने घर नाभ जाने के लिए कार से रवाना हुए। कार विक्रांत चला रहा था, जबकि प्रज्जवल कार की अगली सीट पर साइड में बैठा था। जब वे बीकेडी रोड पर धर्मकांटा के सामने पहुंचे तो बुड़िया की तरफ से तेज रफ्तार खनन सामग्री से भरा एक ट्रक आया। लापरवाह ट्रक चालक ने उनकी कार को सीधी टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा सिमट कर पीछे तक पहुंच गया। इसमें दोनों युवक बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने रॉड व सरियों से खिड़कियां तोड़कर दोनों युवकों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक विक्रांत की दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी मात्र आठ माह की एक बेटी है। वहीं, प्रज्जवल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार में दो युवकों की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।  

आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्जकर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  - एएसआई जयपाल, इंचार्ज, बुड़िया गेट चौकी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें