फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: दो बस पलटने से एक की मौत व 15 जख्मी, पठानकोट में दो महिलाओं की गई जान, जाम के कारण बच्चे की मौत

Sun, 02 Jan 2022 07:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब/पठानकोट (पंजाब)

सार

पंजाब में रविवार को अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की जान चली गई। वहीं चार अन्य लोग घायल हैं। वहीं पंजाब से सटे हिमाचल प्रदेश में दो बस पलटने से 15 पर्यटक जख्मी हो गए हैं और एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसाग्रस्त बस को उठाती क्रेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पड़ते सीमावर्ती गांव गरां मोड़ा के नजदीक सुबह पर्यटकों की दो बसें पलटने से लगभग 15 व्यक्ति घायल हो गए जबकि एक की मौत हो गई। तड़के चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर बिलासपुर जिला के स्वारघाट के गरां मोड़ा में सुबह पर्यटकों की दो बसें पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक पर्यटक की मौत होने की खबर है।

विज्ञापन


वहीं, 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हिमाचल-पंजाब बॉर्डर पर हुए इस हादसे की सूचना के बाद स्वारघाट पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया। कुछ घायल पर्यटकों को कीरतपुर साहिब के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। 

हिमाचल प्रदेश से घूमकर आ रहे विद्यार्थियों से भरी एक टूरिस्ट बस पंजाब नंबर की है तो दूसरी दिल्ली नंबर की है। यह दोनों बसें मनाली से वापस आ रही थीं। इस बीच गरां मोड़ा के पास दोनों बसों के अनियंत्रित होने से यह हादसा हो गया। वहीं, हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, मनाली से अमृतसर जा रही पंजाब नंबर की बस में 45 सवारियां बैठी थीं। स्वारघाट के नजदीक गरां मोड़ा पहुंचने पर अचानक नियंत्रण खोने से यह बस पलट गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। इसी दौरान पीछे आ रही एक और बस भी नियंत्रण खो बैठी और वह भी पलट गई। 
विज्ञापन


जाम के कारण बच्चे की मौत
नेशनल हाईवे जाम होने के कारण एक 14 महीने के बच्चे की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार खन्ना के गांव मोहनपुर के रहने वाले एक व्यक्ति के बच्चे की हालत अचानक बिगड़ गई। जिसे तुरंत गांव की एंबुलेंस से खन्ना ले जाया जा रहा था, परंतु हाईवे पर जाम के कारण एंबुलेंस को वापस होना पड़ा और अन्य रास्ते से एंबुलेंस को ले जाया गया। रास्ते में दो अस्पतालों में बच्चे की जांच करवाई। हालांकि वहां पर बच्चों के विशेषज्ञ नहीं थे और अस्पताल ने उन्हें जवाब दे दिया फिर एंबुलेंस जीटी रोड पर बने आईवीवाई अस्पताल पहुंची तो वहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 

पठानकोट में सड़क हादसों में दो की मौत
पठानकोट-जालंधर नेशनल हाइवे स्थित गांव कौंतरपुर में हिमाचल निवासी परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गई। एक बच्चा गंभीर तौर पर घायल हो गया। हादसे में चार अन्य लोगों को भी चोट आई है। मृतक महिला की पहचान हिमाचल के गांव धमोता निवासी सपना देवी के तौर पर हुई है। 

थाना नंगलभूर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह जानकारी एएसआई नरेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि कार सवार परिवार डमटाल से अपने गांव धमोता जा रहा था। कार कौंतरपुर के पास पहुंची तो चालक कार से अपना नियंत्रण खो बैठा। कार पलटते हुए सर्विस लेन पर जा गिरी। एएसआई ने बताया कि हादसे में सपना देवी की मौके पर मौत हो गई। चालक अजय कुमार, रोजी, शकुंलता और प्रियंका को हल्की चोट आई है। 

सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस हादसे में हर्ष गंभीर रूप से घायल है। वहीं एक अन्य हादसे में गांव नवाला में सड़क पार कर रही महिला को कार ने टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई और कार सवार वहां से फरार हो गया। मृतक महिला की पहचान बुंगल निवासी 62 वर्षीय शीला देवी के तौर पर हुई है। 

मृतका के बेटे सुरेश ने बताया कि वह अपनी माता के साथ ननिहाल गांव सरमोलाहड़ी जा रहे थे। गांव नवाला के मोड़ पर ऑटो से उतर कर वह सड़क पार करने लगे तो गांव जसवां की तरफ से एक तेज रफ्तार कार ने उसकी माता को टक्कर मारी दी। हादसे में उसकी माता की मौके पर मौत हो गई और कार चालक फरार हो गया। वहीं, थाना तारागढ़ पुलिस ने बेटे सुरेश की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें