अमित डागर, कौशल चौधरी और सुक्खा दुनेके ने शूटर पुनीत शर्मा, नरिंदर लाली, विकास महाले और हरिंदर फौजी को भेजा था और घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट गाड़ी व हथियार भी मुहैया कराए थे। घटना को अंजाम देने के लिए सभी शूटर एक दिन पहले ही अमृतसर में इकट्ठा हुए थे, जिसमें खाने-पीने का सारा इंतजाम जुझार सिंह उर्फ सिमरनजीत सिंह के जरिये किया गया था। एसएसपी ने बताया कि दोनों शार्प शूटरों द्वारा वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट गाड़ी, एक .30 बोर पिस्तौल बड़ी मैगजीन के साथ, पांच जिंदा कारतूस, 32 बोर पिस्तौल बरामद की।
दोनों शार्प शूटरों ने बठिंडा में मनप्रीत छल्ला और मनप्रीत विक्की की हत्या की थी। वहीं संदीप नंगल अंबिया की हत्या के बाद हरियाणा बेस गैंगस्टर नीरज पंडित के निर्देश पर जसवीर डीगोट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इन दोनों शूटरों पर रंगदारी के मामले भी दर्ज हैं और ये दोनों शूटर विदेश में बैठे गैंगस्टर अर्श डल्ला के संपर्क में थे। इस मामले में भगोड़े शूटर पुनीत शर्मा और नरिंदर लाली की तलाश में छापेमारी की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।