फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, सात को पुलिस ने दबोचा, 10 पिस्तौल, मैगजीन और राइफल बरामद

Sat, 10 Feb 2024 12:01 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

मध्य प्रदेश से हथियारों की खेप लाकर पंजाब में बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 10 पिस्तौल,10 मैगजीन और एक राइफल बरामद की है। गिरोह के तार ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से जुड़ रहे हैं। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस गहनता से पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के सात शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास 10 पिस्तौल, 10 मैगजीन, एक राइफल और 15 कारतूस मिले हैं। पुलिस ने एक कार भी बरामद की है। 

विज्ञापन


यह जानकारी पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने शुक्रवार की शाम पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। सीपी भुल्लर ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरु की वडाली निवासी जश्नदीप सिंह उर्फ चिल्लर (19), करणदीप सिंह उर्फ करणजीत उर्फ धानी (21) दोनों सगे भाई, तरनतारन के गांव बहला निवासी शरणजीत सिंह उर्फ सन्नी (24), चोहला साहिब के दीपक कुमार उर्फ दीपू, अमृतसर के संदीप सिंह उर्फ काका (26), तरनतारन के गांव होठियां निवासी नरिंदर सिंह उर्फ सोनू के रूप में बताई। 

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ऑस्ट्रेलिया में बसे रीतिक रैली और जेल में बंद कुनाल महाजन के निर्देश पर मध्य प्रदेश से हथियार लाकर अपराधियों को सप्लाई करते थे। पूरे मामले में अमेरिका के एक हैंडलर के संलिप्त होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीपी गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह के सदस्य मध्य प्रदेश से हथियार लाकर अमृतसर और तरनतारन में सप्लाई करने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीमों ने कार्रवाई करते हुए स्पेशल ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने अमृतसर जिले में अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर उक्त सात आरोपियों को काबू करने के बाद उनके कब्जे से पिस्तौल, 10 मैगजीन, 15 कारतूस, एक 12 बोर की डबल बैरल राइफल बरामद करने के साथ ही एक मारुति कार को भी इंपाउंड कर लिया।

छेहरटा और सुल्तानविंड थाने में दर्ज हुई एफआईआर

डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर ने बताया कि इस पूरे ऑपरेशन में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी 2024 को छेहरटा पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर 19 और एक फरवरी 2024 को सुल्तानविंड पुलिस स्टेशन में आर्म एक्ट के तहत एफआईआर सात दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पंजाब में विभिन्न इलाकों में दबिश दे रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें