फिरोजपुर थाना वैरोका के अंतर्गत गांव कट्टियां वाला के नजदीक दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई और चार जख्मी हो गए। थाना वैरोका पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात गांव झुगे पंड़ता वाला ( कबर वाला ) निवासी राकेश कुमार (22) अपने दोस्त बलविंदर सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर जलालाबाद से गांव की ओर जा रहे थे।
गांव कट्ट्यिां वाला के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक पर तीन युवक सवार थे। रिंकू बाइक चला रहा था, इन्होंने गलत साइड से आ कर राकेश की बाइक में टक्कर मार दी। इससे राकेश कुमार व रिंकू निवासी फलीयां वाला गंभीर रूप से जख्मी हो गए, इन्हें जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां राकेश कुमार की मौत हो गई। रिंकू को गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज फरीदकोट रेफर कर दिया गया। थाना वैरोका की पुलिस ने बलविंदर के बयान पर रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुल से संतुलन खोने के बाद नीचे गिरी इनोवा, 7 जख्मी
सरहिंद जीटी रोड माधोपुर चौक के पास शनिवार की सुबह करीब 6 बजे एक इनोवा संतुलन बिगड़ने के बाद पुल से नीचे जा गिरी। कार में सवार चालक समेत 7 लोग जख्मी हो गए। जिनमें से चार को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में दाखिल करवाया गया है। जबकि बाकी को मामूली चोटें आईं हैं। हादसे के दौरान कार में सवार राज कुमार, गणेश कुमार, प्रेम कुमार, किशन ठाकुर निवासी राजगुरु नगर हैबोवाल लुधियाना गंभीर जख्मी हो गए।