फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda News: बठिंडा में दो लोगों ने की आत्महत्या, एक पंखे से लटका, दूसरे ने जहर निगला

Wed, 21 Jun 2023 12:13 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

खुदकुशी करने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्जकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के तलवंडी साबो में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने के सही कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है लेकिन बताया जा रहा है कि 48 वर्षीय परमजीत सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक परेशान चल रहा था। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर छह के रहने वाले परमजीत सिंह ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे टैक्सी स्टैंड पर पहुंचकर कोई जहरीली दवा निगल ली। इसका पता चलने पर आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में परमजीत सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

खुदकुशी करने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्जकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


युवक ने पंखे से लटककर की आत्महत्या
बठिंडा के ही अजीत रोड गली नंबर 6 में एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जिसकी पहचान अमित कुमार (24) के तौर पर हुई है। वहीं सूचना पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के सदस्य विक्की कुमार मौके पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

थाना सिविल लाइन के एसएचओ यादविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि अजीत रोड की गली नंबर 6 में रहने वाले एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक युवक के परिजनों ने उसके शव को फंदे से उतार लिया था। एसएचओ ने बताया कि पुलिस युवक के खुदकुशी करने के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें