फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पत्नी मायके गई तो पति ने कर ली आत्महत्या, हलवारा में पिता-सौतेली मां से परेशान व्यक्ति ने दी जान

Sun, 09 Oct 2022 09:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/हलवारा (पंजाब)

सार

लुधियाना के हलवारा में पिता व सौतेली मां और साहूकार से परेशान गांव अकालगढ़ निवासी अजमेर सिंह (42) ने घर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पिता और सौतेली मां ने अलग कोठी बनाने के बाद पुश्तैनी घर का सौदा गांव के साहूकार से किया था। बेघर होने की आशंका से परेशान अजमेर ने आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
मृतक महिंदर की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पठानकोट में पत्नी नाराज होकर मायके गई तो 35 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा, बडुखर निवासी महिंदर सिंह उर्फ रिंकू के तौर पर हुई है। महिंदर के दो बच्चे थे। वह पठानकोट के मामून में कांग्रेस नेता आशीष खजुरिया के पास ड्राइवर का काम करता था। 10 साल से वह उनके घर मामून में ही रह रहा था। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मृतक की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी। इसके चलते वह मानसिक तौर पर परेशान था। रात को उसने कोई जहरीली वस्तु निगल ली। उसे मामून के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना मामून कैंट पुलिस के जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पिता व सौतेली मां और साहूकार से परेशान व्यक्ति ने लगाया फंदा
उधर, लुधियाना के हलवारा में पिता व सौतेली मां और साहूकार से परेशान गांव अकालगढ़ निवासी अजमेर सिंह (42) ने घर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पिता और सौतेली मां ने अलग कोठी बनाने के बाद पुश्तैनी घर का सौदा गांव के साहूकार से किया था। बेघर होने की आशंका से परेशान अजमेर ने आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


थाना सुधार पुलिस ने मृतक के पिता गुरचरण सिंह, मां अंग्रेज कौर और साहूकार भजन सिंह भजी के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने की धारा के तहत केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी लखबीर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी जसराज कौर के बयान पर केस दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। अजमेर सिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें