फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यू-ट्यूब से सीखकर बना डाली ऐसी सामान कि पुलिस ने कंप्यूटर इंजीनियर समेत दो को कर लिया गिरफ्तार

Wed, 03 Apr 2019 07:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
विज्ञापन
बटाला में एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन आरोपियों से बरामद हथियारों के बारे में जानकारी देते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है जो बटाला में स्थित अपनी एक दुकान और फैक्टरी में खुद असलाह बनाते थे। दोनों आरोपियों ने असलाह बनाने की तकनीक यू-ट्यूब से सीखी।

विज्ञापन


दोनों एक साल से हथियार बना रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे 5 पिस्टल, एक एयरगन, कारतूस, खोल और असलाह बनाने का सामान बरामद किया है। 

आरोपियों में से एक कंप्यूटर इंजीनियर है तो दूसरे की हार्डवेयर पार्ट बनाने की फैक्टरी है। पुलिस लाइन बटाला में एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बटाला के दो युवक अपनी दुकान और फैक्टरी की आड़ में अवैध रूप से हथियार तैयार करते हैं। पुलिस ने रेड की तो दोनों आरोपी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की पहचान राजन शर्मा निवासी कपूरी गेट बटाला और प्रितपाल सिंह निवासी बीको कांप्लेक्स के रूप में हुई है। राजन शर्मा कंप्यूटर इंजीनियर है। उसकी शीतला मंदिर के पास लैपटॉप रिपेयर करने की दुकान है। वहीं प्रितपाल सिंह जो हार्डवेयर पार्ट बनाने का माहिर है उसकी बटाला में ही पार्ट बनाने की एक फैक्टरी है। 

एसएसपी ने बताया कि उक्त लोगों ने बाकायदा इन हथियारों को बनाकर उसकी टेस्टिंग भी की। दोनों आरोपियों से रेड के दौरान 3 पिस्टल 32 बोर, 7 कारतूस, 46 खोल, 2 पिस्टल 12 बोर के 30 कारतूस, 25 खोल, एक टेलिस्कोप समेत एयरगन, एक तेजधार छुरा, 315 बोर के 4 कारतूस, एक ड्रिल मशीन, एक ग्रैंडर मशीन और एक टूल किट बरामद हुई है।

राजन शर्मा पर पहले भी एक आपराधिक मामला दर्ज था लेकिन उसमें वह बरी हो चुका है। पुलिस रिमांड के दौरान उक्त दोनों से गहन पूछताछ की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें