फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः एक दिन में दो वारदात, युवती को मार शव कुआं में फेंका, युवक को भी उतारा मौत के घाट

Wed, 05 Sep 2018 09:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
एक दिन में दो हत्याओं से पंजाब का लुधियाना दहल गया। अलग- अलग स्थानों में हुई दो घटनाओं के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। कूमकलां गांव में बुधवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेतों में बने एक कुएं में महिला का नग्न अवस्था में शव मिला। हत्यारों ने महिला की हत्या के बाद शव कुएं में फेंका दिया। आशंका है कि हत्या से पहले महिला के साथ दुराचार किया गया है। महिला के कपड़े कुएं के बाहर पड़े थे। 
विज्ञापन


वारदात का पता उस समय चला, जब जमीन पर खेती करने वाला मनप्रीत सिंह वहां पहुंचा। उसने कुएं में महिला का शव देख तुरंत गांव के सरपंच को फोन किया। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और थाना कूमकलां की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मनप्रीत सिंह की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 
Trending Videos

Murder - फोटो : डेमो
 एसीपी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंच कर किसी तरह से महिला का शव बाहर निकलवाया गया। जिस समय शव निकलवाया गया था महिला के बदन पर कपड़े नहीं थे। आसपास के लोगों को बुलाकर महिला की पहचान की कोशिश की गई, लेकिन किसी को महिला के बारे में कुछ पता नहीं था। मृतक महिला की उम्र 35 से 40 साल बताई जा रही है।

पुलिस ने जांच के बाद महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। एसीपी हरजिंदर सिंह ने बताया कि पहले पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी है। जिससे कुछ पता चल सकेगा। अगर परिजनों का कुछ पता नहीं चलता तो पुलिस खुद ही पोस्टमार्टम कराएगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन

युवक की तेजधार हथियार से हत्या

murder - फोटो : डेमो
वहीं एक अन्य घटना में कूमकलां के गांव मानगढ़ में जन्माष्टमी की रात रंजिश के चलते गांव मानगढ़ के ही रहने वाले परवेज आलम (19) की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए जंगल में फेंक दिया। मंगलवार की किसी राहगीर ने खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी। इस पर थाना कूमकलां की पुलिस मौके पर पहुंच और जांच के बाद प्रवेज आलम का शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। 

पुलिस ने इस मामले में परवेज आलम के पिता मुस्तफा अंसारी की शिकायत पर गांव मानगढ़ के रहने वाले मोनू सिंह, शहाबुद्दीन और समीर के खिलाफ हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी मोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतक के पिता मुस्तफा अंसारी ने बताया कि वह मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला कुशीनगर के रहने वाले है।

यहां पर वह मानगढ़ गांव में ही क्लीनिक चलाते है। उनके बेटे की शहाबुद्दीन के साथ किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। गांव में जन्माष्टमी का समारोह चल रहा था। उनका बेटा और शहाबुद्दीन भी वहां मौजूद था। वहां पर दोनों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।

 थाना कूमकलां के एसएचओ इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दोनों आरोपी फरार है। आरोपी मोनू से पूछताछ कर फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें