फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर जमींदार ने की युवक की हत्या, तो सौ रुपये ने छीन ली गुरमेल की जिदंगी

Wed, 03 Oct 2018 07:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब के पटियाला में मामूली बात पर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना नाभा सदर थाना क्षेत्र की है। यहां के गांव गुणीके में एक युवक की जमींदार ने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। बाद में शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक के पिता के बयान पर जमींदार व उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन


साहिब सिंह निवासी गांव डरोली ने बयान दिया है कि उसने अपने दो लड़कों समेत आरोपी जमींदार बिक्रमजीत सिंह निवासी गांव रोशनवाला जिला संगरूर की कंबाइन पर काम करना छोड़ दिया था। इसी बीच 24 सितंबर को आरोपी बिक्रमजीत सिंह अपने दो साथियों के साथ उनके गांव डरोली आया और उसके बेटे धरमिंदर सिंह (25) को जबरन अपने साथ गाड़ी में बिठा कर ले गया।

 बाद में उसका लड़का नहीं लौटा। काफी पूछा भी, लेकिन बिक्रमजीत सिंह ने कुछ नहीं बताया। इसी बीच 30 सितंबर 2018 को साहिब सिंह को पता लगा कि उसके लड़के की लाश बिक्रमजीत सिंह के गांव गुणीके स्थित खेतों में पड़ी है। साहिब सिंह के मुताबिक उसके लड़के धरमिंदर सिंह का रंजिश में आरोपी बिक्रमजीत सिंह ने कत्ल कर दिया है। क्योंकि उसने अपने लड़कों के साथ आरोपी की कंबाइन पर काम करना छोड़ दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सौ रुपये के लिए गुरमेल की हुई हत्या

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
जिससे वह नाराज था। पुलिस ने बयान के आधार पर आरोपी बिक्रमजीत सिंह व उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई मोहन सिंह ने कहा कि युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

वहीं मुक्तसर के मौड़ रोड निवासी गुरमेल सिंह की हत्या 100 रुपये के लिए कर दी गई। हत्यारोपी को गुरमेल से उधार दिए 100 रुपये लेने थे। इन्हीं रुपयों के लेन-देन पर हुई बहस के दौरान हत्यारोपी ने बेरहमी से ईंटों से वार करते हुए गुरमेल को मौत के घाट उतार दिया। इस बात का खुलासा बुधवार को थाना सदर में हुई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हुआ। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हत्यारोपी ने पूरी घटना बयान की। पुलिस ने हत्यारोपी को मंगलवार को रात ही काबू कर लिया था। जिसे बुधवार को अदालत में पेश किया गया। एसपी (डी) रणबीर सिंह ने बताया कि बीते मंगलवार को सचदेवा अस्पताल के सामने जलालाबाद रोड पर गुरमेल सिंह का शव मिला था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाई और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करते सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर अपने खुफिया सोर्स लगाकर इस कत्ल को ट्रेस कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी सोनू उर्फ बोना पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव ललवी जिला फर्रुखाबाद यूपी को गिरफ्तार किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें