फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर गाली देने पर नौजवान को मार डाला, कांस्टेबल की मां की हत्या कर नकदी और गहने लूटे

Sat, 09 May 2020 01:26 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, फरीदकोट/अमृतसर ( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

थाना सदर के गांव ढुडी में गुरुवार रात शराब पीकर गालियां देने और पुरानी रंजिश के चलते एक नौजवान की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव ढुडी निवासी सुखदेव सिंह (24) पुत्र छिंदा सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक की माता परमजीत कौर के बयान पर उनके पड़ोस में रहते बंत सिंह , उसके दो बेटों गुरजंट सिंह जंटी व निर्मल सिंह, जसजीत सिंह जग्गी व बिल्ला के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है। पुलिस को दिए बयान में मृतक की माता परमजीत कौर ने बताया कि उसके पति छिंदा सिंह की मौत हो चुकी है। उसके दो बेटियां व दो बेटे हैं, जिनमें से बेटियां शादीशुदा है। दोनों बेटे सुखदेव सिंह व गुरभेज सिंह कुंवारे है।  बड़ा बेटा सुखदेव सिंह शराब पीने का आदी है। 

वह अक्सर ही अपनी बेटी के गांव टहिणा में रहती है और गुरुवार को सुबह 11 बजे गांव ढुडी आई थी। उस समय उसका बेटा सुखदेव सिंह शराब पीकर गली में तेज बोल रहा था, जिसे वह पकड़ कर घर ले गई। शाम को साढ़े 7 बजे भी सुखदेव सिंह गली में चला गया और पड़ोस में रहते जगजीत सिंह जग्गी के साथ बोलने लगा। 
विज्ञापन


इस दौरान वहां पर कसीया व बेसबाल लेकर बंत सिंह, उसके बेटे गुरजंट सिंह जंटी व निर्मल सिंह और जग्गी का भाई बिल्ला भी आ गए और सुखदेव सिंह पर यह कहते हुए धाबा बोल दिया कि वह उसे आज हर रोज गालियां देने का मजा चखाते है। परमजीत कौर के अनुसार आरोपियों ने सुखदेव सिंह के सिर समेत शरीर पर कई वार किए, जिसके चलते वह जमीन पर गिर गया। 

गांव के व्यक्ति के फोन करने पर 108 एंबुलेंस पहुंची तो वह अपनी बेटी व दामाद को साथ लेकर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले आई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परमजीत कौर का आरोप है कि उनकी आरोपियों से पुरानी रंजिश चल रही है, जिसका अदालत में केस भी चल रहा है। थाना सदर प्रभारी एसआई जोगिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बयान के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

अमृतसर: पुलिस कांस्टेबल की मां की हत्या कर नकदी और गहने लूटे

 मजीठा रोड बाईपास स्थित संधू कालोनी में लुटेरों ने कांस्टेबल की बुजुर्ग मां की तेजदार हथियारों से हत्या कर घर में रखी नगदी व गहने लूट लिए। मृतका सरबजीत कौर घर में अकेली थीं। उसका बेटा गुरकीरत सिंह मजीठा थाना में तैनात है और अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था। थाना सदर पुलिस ने सरबजीत कौर की लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

गुरकीरत ने थाना सदर में दर्ज कार्रवाई शिकायत पर कहा की वह मजीठा थाना में अपनी ड्यूटी पर था। उसकी चाचा की बेटी ने कॉल की कि ताई सरबजीत फोन नहीं उठा रही हैं। उसने अपने पड़ोसी सनी पाल सिंह को फोन किया कि वह घर जा कर देखे। जब पड़ोसी घर पहुंचा तो उसने देखा कि घर के भीतर उसकी मां की लाश पड़ी है। इसके बाद कांस्टेबल घर पहुंचा तो देखा की घर में रखे 22 हजार रुपये व गहने चोरी हो चुके है। थाना इंचार्ज अमरनाथ ने बताया की मामला दर्जकर लुटेरों की तलाश की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें