चंडीगढ़ में चेन स्नैचिंग की वारदातें थम नहीं रही हैं। पिछले सात दिन में शहर में 11 वारदातें हो चुकी हैं। शुक्रवार को एक घंटे के भीतर दो जगह महिलाओं से चेन छीन ली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिना नंबर प्लेट की काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने वारदातों को अंजाम दिया।
दोनों वारदातें दोपहर 12.30 बजे से 1.30 बजे के बीच हुई। पहली वारदात सेक्टर 46 में हुई। पौने एक बजे के करीब पल्सर बाइक पर सवार दो युवक आए और महिला के गले से चेन छीन ली। हालांकि पीड़ित महिला ने सामने आकर अभी तक शिकायत दर्ज नही करवाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला अपने बच्चे को स्कूल से छुट्टी करवा कर ला रही थी। तभी बाइक सवार उसकेपास रुके और पीछे बैठे युवक ने महिला के गले से चेन झपट ली। लोगों का कहना था कि महिला रोती हुई घर चली गई। 135 में रहनेवाले एक बुजुर्ग ने 100 नंबर पर फोन कर स्नैचिंग की सूचना दी। लोगों का कहना है कि एक बदमाश ने गुलाबी टीशर्ट पहनी हुई थी।
एक घंटे में दो जगह महिलाओं से चेन स्नैचिंग
स्नैिचिंग
- फोटो : demo pics
दूसरी वारदात सेक्टर 41 केमकान नंबर 1345 में रहने वाली परमेश्वरी देवी (50) के साथ हुई। दोपहर करीब 1 बजे वह बुटेरला में दुकान बंद कर घर पर खाना खाने आ रही थीं। वह जैसे ही मकान नंबर 1350 के पास पहुंचीं। करीब 25 साल के युवक ने उनके पास आकर गले से चेन छीन ली और पास में ही मोटरसाइकिल पर इंतजार कर रहे अपने साथी केसाथ फरार हो गया।
परमेश्वरी के अनुसार उनकी चेन करीब दो तोले की थी। चेन तोड़ने वाले युवक ने गुलाबी रंग की टीशर्ट पहनी हुई थी। पीड़ित महिला ने बताया कि पहले मोटरसाइकिल उनके पास से गुजरी और कुछ दूर जाकर पीछे बैठा हुआ युवक उतर गया। इसके बाद वह उनके पास आया और उसके गले से चेन झपट कर भागा। परमेश्वरी ने बाइक का नंबर नोट करने की कोशिश की, लेकिन पीछे नंबर प्लेट थी ही नहीं लगी थी।
घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी भानु प्रताप ने बताया कि वह अपने घर केपास बैठा हुआ था। उसने देखा कि बाइक सवार बड़े आराम से वहां से हाथ में चेन लहराते हुए निकल गए। पीड़ित ने घर पहुंचकर 100 नंबर पर फोन कर वारदात की सूचना दी। वहीं, स्नैचिंग की सूचना पा कर दोनों जगह डीएसपी साउथ दीपक कुमार और एरिया एसएचओ मौके पर पहुंचे। आरोपियों का सुराग लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
पिछले 7 दिन में 11 स्नैचिंग की वारदातें
=
- फोटो : डेमो फोटो
16 सितंबर- पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की वकील बृजेश गुप्ता के गले से बाइक सवार दो युवकों ने सेक्टर 37 के पास से सोने की चेन छीनी
18 सितंबर - सेक्टर 23 निवासी तरसेम लाल से घर के पास बाइक सवार सोने की चेन छीनकर फरार
18 सितंबर -सेक्टर 52 निवासी सीमा से बाइक सवार दो युवक सेक्टर 33/44 की विभाजित सड़क पर पर्स छीनकर फरार
19 सिंतबर -सेक्टर 49 के वेरका बूथ के पास साइकिल सवार अमरिंद्र सिंह से बाइक सवार मोबाइल फोन छीनकर फरार
20 सितंबर - सेक्टर 31डी निवासी जयंती त्रिपाठी के गले से बाइक सवार युवक सोने की चेन छीनकर फरार
21 सितंबर - सेक्टर 38 निवासी प्रीति के गले से बाइक सवार दो युवक सोने की चेन छीनकर फरार
21 सितंबर - सेक्टर 40 निवासी विजय लक्ष्मी के गले से सैर करते हुए बाइक सवार सोने की चेन छीनकर फरार
22 सितंबर - सेक्टर 40 निवासी सतविंद्र कौर के हाथ से बाइक सवार युवकों ने पर्स छीनने की कोशिश की
22 सितंबर - सेक्टर 41 निवासी श्वेता के हाथ से बाइक सवार पर्स छीनकर फरार