फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehgarh Sahib: खमाणों में एक ही समुदाय के दो गुट भिड़े, 11 लोग घायल, नौ को चंडीगढ़ किया रेफर

Tue, 21 Nov 2023 11:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)

सार

अली हुसैन ने बताया कि उनका बेटा अब्दुल सतार और एक अन्य लड़का रेत की ट्रॉली लेकर आ रहे थे। तभी रास्ते में दूसरे पक्ष के याकूब अली ने बेटे की खूब पिटाई कर दी। अली हुसैन के मुताबिक तीन महीने पहले भी विवाद हुआ था।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव रत्तों में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में 11 लोगों घायल हुए हैं। सभी को खमाणों के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन


इनमें से नौ गंभीर घायलों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। अली हुसैन ने बताया कि उनका बेटा अब्दुल सतार और एक अन्य लड़का रेत की ट्रॉली लेकर आ रहे थे। तभी रास्ते में दूसरे पक्ष के याकूब अली ने बेटे की खूब पिटाई कर दी। अली हुसैन के मुताबिक तीन महीने पहले भी विवाद हुआ था। उस समय पुलिस ने 7/51 के तहत केस दर्ज कर लिया था। अली हुसैन का कहना है कि अगर उस समय पुलिस ठोस कार्रवाई करती तो यह घटना नहीं होती। 

उधर, याकूब अली पक्ष के 17 वर्षीय इमरान ने बताया कि जब मैं गन्ना काटकर घर जा रहा था तो रास्ते में अब्दुल सतार रेत की ट्रॉली लेकर जा रहा था। उसने साइड मांगी तो कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद मारपीट भी की।
विज्ञापन


गांव बदेश खुर्द निवासी याकूब अली, फरयाद अली गंभीर रूप से घायल हैं। बशीर मुहम्मद, रमजान और याशीन निवासी गांव रत्तो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं, रफीक मुहम्मद, अब्दुल लतीफ, अब्दुल गफूर, अब्दुल सतार, अली हुसैन और सलीम को गंभीर हालात में चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। खमाणों के डीएसपी रमिंदर सिंह काहलों ने बताया कि दोनों गुटों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें