फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला जेल में झड़प: कैदियों के दो गुट भिड़े, दो घायल अस्पताल में भर्ती, 12 के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 13 Sep 2022 06:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

एसपी जेल इकबाल सिंह ने बताया कि जेल परिसर में क्षमता से अधिक कैदी और हवालाती बंद है और सभी की आपराधिक सोच के चलते मामूली बातों में झगड़ा हो जाता है। इनके इस रवैये के चलते जेल परिसर में कैदी-हवालातियों पर सख्ती की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला माडर्न जेल में कैदियों के बीच किसी बीत पर इस कदर बतंगड़ बढ़ा कि दो गुटों में बंटकर हवालाती एक-दूसरे से झगड़ पड़े। इस दौरान उन्होंने लोहे की पत्तियों से हथियार बनाकर एक-दूसरे पर वार किया। दो कैदी जख्मी हैं। उन्हें कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जेल के सहायक अधीक्षक की शिकायत पर 12 कैदियों को नामजद किया गया है। थाना कोतवाली की पुलिस घटना की गहनता से जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार माडर्न जेल कपूरथला में कैदियों के दो गुटों में सोमवार को मामूली सी बात पर झड़प हो गया। देखते ही देखते दोनों गुट एक-दूसरे पर लोहे की पत्तियों को घिसकर बनाए गए नुकीले हथियारों से वार करने लगे। इस झगड़े में दो हवालाती बलविंदर सिंह और हरविंदर सिंह के जख्मी होने पर दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

वहीं दूसरी ओर जेल के सहायक अधीक्षक गौरवदीप सिंह की शिकायत पर थाना कोतवाली में 12 कैदियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी जेल इकबाल सिंह ने बताया कि जेल परिसर में क्षमता से अधिक कैदी और हवालाती बंद है और सभी की आपराधिक सोच के चलते मामूली बातों में झगड़ा हो जाता है। इनके इस रवैये के चलते जेल परिसर में कैदी-हवालातियों पर सख्ती की जा रही है।
विज्ञापन


ये हैं नामजद
थाना कोतवाली के बलदेव सिंह ने बताया कि बलविंदर सिंह निवासी गांव लाटियांवाल, विकास निवासी कपूरथला, प्रशांत राय निवासी फगवाड़ा, नवदीप सिंह निवासी एसबीएस नगर, अमनदीप सिंह निवासी होशियारपुर, करणदीप सिंह निवासी बेगोवाल, गुलशन कुमार निवासी कोटकपूरा, हिमालया निवासी जालंधर कैंट, अमरजीत सिंह निवासी थाना जंडियाला जालंधर, नछत्तर सिंह निवासी गांव बूह कपूरथला, हरविंदर सिंह निवासी गांव रत्ताकदीम कपूरथला और रवि कुमार निवासी मकसूदां (जालंधर) को नामजद किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें