फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga News: मोगा में पुलिस थाने के पास भिड़े दो गुट, जमकर चले लात-घूंसे और डंडे, वीडियो वायरल

Sun, 30 Jul 2023 01:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

दोनों ने गुटों ने एक-दूसरे पर लूट का आरोप लगाया है। इस मामले में मोगा सिटी 1 के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया दो गांव के कुछ नौजवान आपस में भिड़ गए। कुछ नौजवान घायल हैं। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। घायलों के बयान के आधार पर करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोगा सिटी थाना एक से 100 मीटर दूर युवकों ने जमकर गुंडागर्दी की। दो गुटों में जमकर बवाल हुआ। एक गुट दूसरे गुट के युवकों को बेरहमी से डंडों से पीट रहे हैं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि नौ लोगों को चोट आई है। सभी को मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एक गुट लेंडेक का रहने वाला है और दूसरा गुट गांव मोड़ है। शनिवार की रात दोनों गुट माथा ठेकने एक दरगाह गए थे। वापस आते वक्त में लोहरा चौक के पास पहले लड़ाई की। इसके बाद दोनों गुट रविवार की सुबह बस स्टैंड के पास भिड़ गए। 

दोनों ने गुटों ने एक-दूसरे पर लूट का आरोप लगाया है। इस मामले में मोगा सिटी 1 के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया दो गांव के कुछ नौजवान आपस में भिड़ गए। कुछ नौजवान घायल हैं। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। घायलों के बयान के आधार पर करवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें