फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल में हुए मुठभेड़ में दो गैंगस्टर दबोचे, पहली बार बरामद हुई बुलेट प्रूफ जैकेट

Tue, 28 May 2019 07:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
विज्ञापन
encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बटाला पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाद मुठभेड़ में दो नामी गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पुलिस ने गांव पबांराली के पास से पकड़ा। आरोपी गैंगस्टर्स से पांच पिस्टल, एक राइफल, बुलेट प्रूफ जैकेट, भारी मात्रा में गोली सिक्का, 25 हजार रुपये कैश और आई-20 कार बरामद हुई है। बटाला पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


दोनों में से एक आरोपी गैंगस्टर अमृतसर के एक हिंदू नेता के कत्ल के आरोप में वांछित था। बटाला पुलिस की इस बड़ी सफलता के बारे में पत्रकारों को जानकारी देने आईजी बार्डर रेंज सुरिंदरपाल सिंह परमार विशेष तौर पर बटाला पहुंचे।

Trending Videos

पुलिस की गिरफ्त में गैंगस्टर - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार शाम को बटाला पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आईजी बार्डर रेंज सुरिंदरपाल सिंह परमार और एसएपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि मंगलवार को बटाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव घाड़कियां के टी प्वाइंट पर नाकाबंदी की थी।

इसी दौरान एक सफेद रंग की आई-20 गाड़ी आई जिसमें शुभम निवासी फ्रैंड्स कालोनी अमृतसर और मनप्रीत सिंह निवासी गांव वलीपुर जिला तरनतारन बैठे थे। दोनों ने देखते ही पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसके बाद दोनों आरोपी गांव पबांराली की तरफ भाग निकले। फतेहगढ़ चूड़ियां के डीएसपी बलवीर सिंह और उनकी टीम ने गैंगस्टरों का 10 किलोमीटर तक पीछा किया। 

गांव पबांराली में पहुंच कर दोनों आरोपियों ने किसी का मोटरसाइकिल छीन लिया और भागने लगे, मगर फायरिंग के बाद पुलिस ने आखिरकार दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

बरामद बुलेट प्रूफ जैकेट - फोटो : अमर उजाला
दोनों आरोपियों से एक बैरेटा पिस्टल, तीन पिस्तौल 32 बोर, 01 मैगनम पाइथन रिवाल्वर, 01 पंप एक्सन राइफल 12 बोर, एक बुलेट प्रूफ जैकेट के अलावा भारी मात्रा में गोली सिक्का बरामद हुआ है। आईजी बार्डर रेंज ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी शुभम के खिलाफ कत्ल और लूट के आरोपों के तहत कुल 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इसके अलावा शुभम शिवसेना अमृतसर के प्रधान विपिन शर्मा और पार्षद गुरदीप सिंह पहलवान की हत्या के केसों में पुलिस को वांछित था। वहीं पुलिस के अनुसार पहली बार किसी आरोपी से बुलेट प्रूफ जैकेट भी बरामद हुई है। 

पुलिस और गैंगस्टरों के बीच एक घंटे फायरिंग हुई
आईजी सुरिंदपाल सिंह परमार ने बताया कि दस किलोमीटर तक पुलिस और गैंगस्टरों के बीच करीब एक घंटे फायरिंग चलती रही। पुलिस की तरफ से भी करीब 85 से 90 राउंड फायर हुए। गैंगस्टरों की तरफ से पुलिस पर करीबन 90 राउंड फायर किए गए। ट।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें