फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में दो हादसे: ब्यास नदी में नहाते वक्त दो दोस्त डूबे, दो बहनों का इकलौता भाई नहर में बहा

Wed, 07 Jul 2021 03:26 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

पठानकोट में ब्यास नदी में डूबने से दो दोस्तों की जान चली गई। वहीं एक अन्य मामले में दोस्तों के साथ नहाने गया दो बहनों का इकलौता भाई नहर में बह गया। उसकी तलाश की जा रही है। ब्यास नदी में डूबने वाले दोनों युवकों के शव बरामद हो चुके हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब-हिमाचल सीमा से सटे गांव मंड भोगरवां में नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों दोस्त सोमवार दोपहर से गायब थे। मंगलवार सुबह उनके शव ब्यास नदी से बरामद किए गए। मृतकों की पहचान गांव लखोतरवां निवासी 25 वर्षीय अमित कुमार और गांव ढूंग टप्पा निवासी 24 वर्षीय मुकेश के तौर पर हुई है।

विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि मुकेश की शादी डेढ़ महीने पहले ही हुई थी। डीएसपी अशोक रत्न ने बताया कि एसएचओ इंदौरा को सूचना मिली थी कि गांव मंड भोगरवां में सोमवार दोपहर दो युवक ब्यास नदी में नहाने गए थे लेकिन वापस नहीं लौटे। इसके बाद तलाश की गई तो ब्यास नदी के किनारे उनके कपड़े व मोबाइल फोन मिले। 

उन्होंने बताया कि देर रात तक उनकी तलाश की गई पर कामयाबी हासिल नहीं हुई। मंगलवार सुबह फिर से तलाश की गई तो एक शव नदी में उतरा रहा था। जबकि, गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दूसरा शव भी बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार दोनों दोस्त ब्यास में नहाने गए थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अंदाजा न होने के कारण गहरे पानी में चले गए और डूबकर उनकी जान चली गई। वहीं परिजनों ने बताया कि मुकेश का विवाह डेढ़ महीने पहले ही हुआ था। ब्लाक समिति सदस्य रविन्द्र शर्मा ने बताया कि अमित के पिता की चार साल पहले मौत हो चुकी है। तीन भाइयों में अमित सबसे बड़ा था और घर में अकेला कमाने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज करके सिविल अस्पताल नूरपुर में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिए हैं।

नहाने गया दो बहनों का इकलौता भाई बहा
उधर, पठानकोट-सुजानपुर रोड पर नए पुल के पास नहाने गया 18 वर्षीय युवक माधोपुर ब्यास लिंक नहर में बह गया। युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। युवक की पहचान आनंदपुर निवासी मानिक मेहरा के तौर पर हुई है। घटना सोमवार दोपहर की है। मंगलवार दोपहर बाद तक गोताखोर युवक की तलाश में जुटे रहे। 

मंगलवार दोपहर को परिवार के सब्र का बांध टूट गया। परिवार ने विधायक, प्रशासन और पार्षद के खिलाफ नाराजगी जताई। मानिक के पिता मुलख राज ने बताया कि सोमवार दोपहर मानिक अपने दो दोस्तों के साथ नहर पर नहाने आया था। जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो उन्होंने उसे खोजना शुरू किया। उसके साथ नहाने गए युवकों से पूछा तो उन्होंने बताया कि उन तीनों ने एक साथ नहर में छलांग लगाई थी लेकिन मानिक बाहर नहीं निकला। 

वहीं, परिवार का आरोप है कि हादसे को 24 घंटे बीत चुके हैं लेकिन प्रशासन ने न तो नहर का पानी कम करवाया और न ही गोताखोरों का प्रबंध किया। शाम करीब चार बजे गोताखोर पहुंचे हैं। मानिक के मामा विजय कुमार ने कहा कि पुलिस से किसी तरह का सहयोग नहीं मिला। वह खुद कई किलोमीटर दूर तक नहर में छानबीन कर चुके हैं लेकिन मानिक का कुछ पता नहीं चला। वहीं, पार्षद चरणजीत सिंह ने बताया कि मानिक दो बहनों का इकलौता भाई था। वह पढ़ाई के साथ-साथ खानपुर के बर्फ कारखाने में काम भी करता था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें