फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों का कर्ज था, चुका न पाए तो दो किसानों ने उठाया खौफनाक कदम

Sat, 06 Aug 2016 08:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, संगरूर
विज्ञापन
Gurtej Singh Suicide by Poison - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फसल लगाने के लिए किसी से लाखों रुपये का कर्ज लिया था। चुका नहीं पाए तो दो किसानों ने बड़ा खौफनाक कदम उठा लिया। दरअसल, कर्ज के चलते सुसाइड के मामले बढ़ते ही जा रहे है। पंजाब में अब दो और किसानों ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पहला मामला मानसा का है।
विज्ञापन


गांव साहनेवाली के किसान गुरतेज सिंह(45) पुत्र भजन सिंह ने शुक्रवार रात जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। उस पर 10 लाख रुपये का कर्ज था। गुरतेज सिंह के भाई गुरमेल सिंह व पुत्र लखविंदर सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष नरमे की फसल खराब होने के कारण वह अपना कर्ज अदा नहीं कर सके। साढ़े तीन एकड़ जमीन में खेती करने पर इतना कर्ज लौटाना मुश्किल हो गया था। इसमें से 4 लाख कोआपरेटिव बैंक, एक लाख सोसाइटी व 5 लाख रुपये आढ़ती का कर्ज था।

उन्होंने बताया कि इसके कारण गुरतेज सिंह परेशान रहता था। शुक्रवार शाम वह खेत पर गया और जहर निगल लिया। देर रात उसकी घर में ही मौत हो गई। थाना झुनीर के एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि पुलिस कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिलाध्यक्ष राम सिंह भैणीवाघा, जसविंदर सिंह व जगरूप सिंह ने राज्य सरकार से किसान का कर्ज माफ करने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है
विज्ञापन
विज्ञापन

संगरूर में भी परेशान होकर किसान ने खाया जहर

poison - फोटो : demo
जिले के गांव रामगढ़ संधूआं के एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर जहरीली वस्तु खाकर अपनी जान दे दी। रामगढ़ संधूआं के सरपंच चतुर सिंह और मृतक के भाई रामपाल सिंह ने बताया कि किसान महिंदर सिंह (48) के सिर पर बैंक तथा आढ़तियों का दस से बारह लाख रुपये तक का कर्ज था।

महज चार एकड़ जमीन का मालिक महिंदर सिंह इस कर्ज को उतारने में असमर्थ था। परिवार का पालन पौषण और सिर पर चढ़े कर्ज को लेकर वह पिछले कुछ समय से परेशान था। इसी परेशानी के चलते उसने कोई जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसान के कर्ज को माफ किया जाए और पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें