फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी संचालक ने सड़क पर दिखाई ऐसी बहादुरी कि उड़ जाएंगे अपराधियों के होश

Sat, 06 Aug 2016 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
नीली शर्ट में चेन स्नैचर और चेन द‌िखाता डेयरी माल‌िक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साहिबाबाद के करहेड़ा स्थित सिटी फॉरेस्ट के पास डेयरी संचालक से चेन लूटकर भाग रहे एक स्नैचर को पीड़ित ने बहादुरी दिखाते हुए साथी संग दबोच लिया। दोनों ने उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बदमाश से लूटी चेन का टुकड़ा और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


लोनी के महमूदपुर गांव निवासी राहुल कसाना करहेड़ा में दूध की डेयरी चलाते हैं। वहीं उनके दोस्त हरीश की भी कालोनी में डेयरी है। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे राहुल बाइक से डेयरी पर जा रहे थे, तभी एक जानकार युवक ने उन्हें रोका।

वह उससे बात कर रहे थे कि पीछे से काली पल्सर बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनकी चेन लूट ली और भागने लगे। राहुल ने तुरंत कुछ दूरी पर डेयरी चलाने वाले हरीश को कॉल किया और बताया कि दो बदमाश उनकी चेन छीनकर उनकी डेयरी की ओर भागे हैं। साथ ही खुद भी बाइक उनके पीछे दौड़ा दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भीड़ के हाथ लगता तो कर देती स्नैचर की हत्या

चेन स्नैचर को पकड़ने वाले - फोटो : अमर उजाला
बदमाश हरीश की डेयरी की ओर गए तो हरीश ने दूध के कैरट लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान बदमाशों की बाइक गिर गई हरीश और राहुल ने मिलकर एक बदमाश को धर दबोचा। उसकी जमकर पिटाई की। बाइक गिरने के दौरान भी बदमाश को मामूली चोटें लगीं।

उसे लाजपत नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। एसओ ने बताया कि बदमाश से पूछताछ कर उसके साथी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। बदमाश के पास से चेन का आधा हिस्सा बरामद हुआ है, जो छीनने के दौरान टूट गया था।

भीड़ के हाथ लगता तो कर देती स्नैचर की हत्या
युवकों के पकड़ने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस से कहा कि स्नैचर को उनके हवाले कर दें। वे उसका इंसाफ अपने हाथ से उसकी जान लेकर करेंगे। इस दौरान कुछ लोगों ने बदमाश की पिटाई भी की। हालांकि पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए। लोगों का आरोप है कि इलाके में आए दिन स्नैचिंग हो रही हैं, लेकिन पुलिस कोई कदम नहीं उठा रहीं। लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा दिखा।

इंदिरापुरम में युवती से लूटी चेन
इंदिरापुरम वैभव खंड स्थित पार्श्वनाथ मैजेस्टिक सोसायटी के बाहर बाइकर्स ने शुक्रवार सुबह एक युवती से चेन लूट ली। पार्श्वनाथ  मैजेस्टिक निवासी रश्मि दिल्ली के एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। शुक्रवार सुबह दिल्ली जाने के लिए वह सोसायटी गेट के पास खड़ी होकर ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और उनके गले से सोने कीचेन लूट ली। रश्मि ने शोर मचाया और बदमाशों के पीछे दौड़ीं, लेकिन बदमाश एनएच-24 की ओर फरार हो गए। एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें