किसान ने जहरीला पदार्थ निगलकर की खुदकुशी
उधर, बरनाला के कस्बा धनौला के एक किसान ने आढ़ती से चल रहे लेनदेन के विवाद से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। थाना धनौला की पुलिस ने आढ़ती के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना धनौला के प्रभारी लखविंदर सिंह ने बताया कि 55 वर्षीय किसान बलविंदर सिंह का आढ़ती सोमनाथ से रुपयों के लेनदेन का विवाद चल रहा था। इससे परेशान होकर किसान बलविंदर सिंह ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली।
थाना प्रभारी लखविंदर सिंह ने बताया कि मृतक किसान बलविंदर सिंह के बेटे गुरप्रीत सिंह के बयान पर आढ़ती सोमनाथ के खिलाफ परेशान कर खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्जकर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी लखविंदर ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, आरोपी आढ़ती के परिवार ने कहा कि सोमनाथ को साजिश के तहत जानबूझ कर फंसाया जा रहा है। इसकी गहनता से जांच होनी चाहिए।