फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SGPC दफ्तर में हत्या: पुरानी रंजिश में भिड़े धर्म प्रचार कमेटी के दो कर्मचारी, तलवारों के हमले में एक की मौत

Sat, 03 Aug 2024 02:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी के दो सदस्यों के बीच कुछ पारिवारिक रंजिश चल रही थी। शनिवार दोपहर करीब सवा एक बजे दोनों एक दूसरे से भिड़ गए और हमले में दरबारा सिंह की मौत हो गई।  
विज्ञापन
एसजीपीसी दफ्तर में हत्या। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय तेज सिंह समुद्री हाल में शनिवार को एसजीपीसी की धर्म प्रचार कमेटी के कर्मचारी आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर तलवारों से हमला कर दिया। इस दौरान एक कर्मी बुरी तरह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

 

एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि इन कर्मचारियों की आपसी पुरानी पारिवारिक रंजिश थी, जिसके चलते वे एसजीपीसी कार्यालय में तलवारें लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। मृतक की पहचान दरबारा सिंह के तौर पर हुई है। मृतक एसजीपीसी की धर्म प्रचार कमेटी में कैशियर के पद पर तैनात था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तलवारों से हमला करने वाले कर्मचारियों का नाम सुखबीर सिंह है। कार्यालय में जिस जगह हमला किया गया, वहां फर्श पर घायल का काफी खून भी गिरा था, जिसको कर्मचारियों ने एकदम साफ करवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें