फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: घर में झगड़े के बाद व्यापारी ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर, पिता से हुई थी बहस

Sat, 03 Aug 2024 01:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

मानव का अपने पिता से काफी विवाद रहता था और शनिवार सुबह भी उनकी अपने पिता से किसी बात को लेकर काफी बहसबाजी हुई थी। उसके बाद ही मानव ने खुद को घर में गोली मार ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के पाश एरिया जवाहर नगर में घर में हुए झगड़े के बाद कारोबारी ने खुद को गोली मार ली। घटना जवाहर नगर कोठी नंबर 40 की है। घायल कारोबारी की रैनक बाजार में शाप है। घटना के तुरंत बाद कारोबारी को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पांच की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। 
विज्ञापन


थाना पांच के प्रभारी इंस्पेक्टर साहिल चौधरी ने बताया कि घायल का ऑपरेशन चल रहा है। घायल व्यक्ति की पहचान 44 वर्षीय मानव खुराना के रूप में हुई है। 

एपीजे स्कूल से पढ़े मानव खुराना रैनक बाजार स्थित चीप कॉर्नर के मालिक हैं। परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। सूत्रों के मुताबिक मानव का अपने पिता से काफी विवाद रहता था और शनिवार सुबह भी उनकी अपने पिता से किसी बात को लेकर काफी बहसबाजी हुई थी। उसके बाद ही मानव ने खुद को घर में गोली मार ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मानव के बयानों पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें