फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर: बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहे युवक को मिनी बस ने मारी टक्कर, 25 फुट तक घसीटा, दोनों की मौत

Sat, 07 May 2022 01:17 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

बाइक सवार युवक अपने बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही मिनी बस ने बाइक को टक्कर मार दी और बाइक को 25 फुट तक घसीटती हुई ले गई।
विज्ञापन
मल्लांवाला में हादसे में पिता पुत्र की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीरा-मल्लांवाला के रास्ते कामलवाला रोड स्थित लाला चंदा मल धर्मशाला के नजदीक शनिवार सुबह करीब सात बजे मिनी बस और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार बाप-बेटे की मौत हो गई। पिता बाइक पर अपने बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहा था। बस चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। थाना मल्लांवाला पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शवों को कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राकेश कुमार पुत्र जवाहर वासी मल्लांवाला आज सुबह पहले अपनी बड़ी बेटी को स्कूल छोड़कर आया था। उसके बाद अपने दस साल के बेटे लव कुमार को स्कूल छोड़ने जा रहा था। लव पांचवीं कक्षा का विद्यार्थी है। जैसे ही लाला चंदा मल धर्मशाला के नजदीक पहुंचे कि सामने से आ रही मिनी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक बस के अगले हिस्से के नीचे घुस गई। बस लगभग 25 फुट दूर तक बाइक और बाप-बेटे को घसीटती ले गई। इस हादसे में मौके पर ही लव की मौत हो गई जबकि राकेश गंभीर जख्मी हो गया। उसे सरकारी अस्पताल जीरा में दाखिल करवाया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

जीरा सिविल अस्पताल के डॉ. हरमन ने बताया कि उनके पास जख्मी हालत में दो मरीज पहुंचे थे। दस साल के बच्चे लव की मौके पर ही मौत हो गई थी। राकेश गंभीर जख्मी था, उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम वास्ते भेज दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें