फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे बोले- पिता को दिखाएंगे मां का वीडियो, मासूम बच्ची और दिव्यांग भाई को काट डाला

Thu, 18 May 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
मासूम बच्चों की हत्या - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बच्चों ने मां की एक वीडियो पिता को दिखाने की बात क्या कह दी। बस फिर क्या था, दोनों मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई। मोगा के थाना फतेहगढ़ पंजूर के अधीन आते गांव फतेह उल्हा शाह वाला में बुधवार शाम कुल्हाड़ी से एक ढाई साल की बच्ची और उसके सौतेले भाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या की वजह मारपीट की बनाई वीडियो बताई जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक किसान शेर सिंह और उसका साला मलकीत सिंह एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। डीएसपी धर्मकोट जसवीर सिंह ने बताया कि गांव फतेह उल्हा शाह वाला निवासी किसान शेर सिंह की पहली पत्नी हरजीत कौर की करीब डेढ़ माह पहले मौत हो चुकी है। उसके दो दिव्यांग बेटे लवजीत सिंह (14) और धर्मजीत सिंह (15) हैं। शेर सिंह ने अपनी पहली पत्नी की मौत से पहले ही चार साल पहले इसी गांव की परमजीत उर्फ पम्मो नामक महिला ने दूसरी शादी कर ली थी। इससे बेटी जसमीन कौर (ढाई साल) हुई। 

पुलिस के मुताबिक परमजीत कौर मानसिक रोगी बताई जाती है। वह अक्सर अपने सौतेले बेटों से मारपीट करती थी और इस कारण घर में क्लेश रहता था। पुलिस के मुताबिक महिला के एक सौतेले बेटे ने अपने भाई से मारपीट करने की मोबाइल में वीडियो बना ली थी। बुधवार देर शाम उन्होंने अपनी सौतेली मां को कहा कि वह अपने पिता को मारपीट की वीडियो दिखाएंगे। 
विज्ञापन


इस बीच शेर सिंह भी घर आ गया और झगड़ा बढ़ गया। शेर सिंह की दूसरी पत्नी का भाई मलकीत सिंह जो इसी गांव में ही रहता था, वह भी पहुंच गया। इस दौरान दिव्यांग लवजीत सिंह और जसमीन कौर की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार हत्याएं शेर सिंह ने की हैं या उसके साले मलकीत सिंह ने, इस बारे जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें