फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री मनप्रीत बादल के नाम से बनी फर्जी FB आईडी, कैंसर पीड़ित के लिए मांगी मदद

Thu, 18 May 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
मनप्रीत बादल के नाम से बनी फर्जी आईडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल का फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। शातिर व्यक्ति ने अकाउंट बनाने के बाद एक बच्ची की फोटो पोस्ट की। इसमें उसने कहा कि बच्ची को कैंसर है। मनप्रीत की तरफ से 1.30 लाख रुपये की सहायता की गई है, आप भी बच्ची की वित्तीय सहायता करें।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जैसे ही यह मामला मनप्रीत बादल की जानकारी में आया तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल पेज पर दी। मनप्रीत के स्टाफ ने भी तुरंत मंत्री के आफिशियल पेज पर लोगों को सचाई बताई, साथ ही स्टेेट साइबर सेल को सूचित किया। इस तरह की ठगी का यह पहला मामला नहीं है। बल्कि आए दिन सोशल मीडिया के माध्यम से इस तरह की बातें सामने आती रहती हैं। हालांकि यह मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण जल्द पकड़ा गया। 

फेसबुक आईडी अब डिएक्टिव
फेज-4 स्थित स्टेट साइबर सेल के एसएचओ चरनजीत सिंह लांबा ने बताया कि अभी तक उनके पास इस संबंध में शिकायत नहीं आई है। हालांकि ऑनलाइन उन्होंने भी इस बारे में पढ़ा है, इसके बाद अपने स्तर पर इसकी जांच शुरू कर दी है। आरोपी की फेसबुक आईडी अब डिएक्टिव आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें