पत्नी के अवैध संबंधों से तंग युवक ने दी जान
- फोटो : फाइल
पंजाब के मानसा और हलवारा में दो युवकों ने सुसाइड कर लिया। दोनों मामलों में अनैतिक संबंध सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच के बाद आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मानसा के गांव चक्क भाई निवासी हरप्रीत सिंह (30) पुत्र ज्ञान सिंह पिछले दो साल से विदेश में रहता था। उसने पत्नी के अवैध संबंधों से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई सुरजन सिंह ने बताया कि उसके भाई हरप्रीत सिंह की शादी धुरी की लड़की के साथ हुई थी। इनका एक 8 साल का बेटा भी है।
यह भी पढ़ें: जालंधर में आग में छह लोगों की मौत: सामने आई वजह, टीवी पर मैच देख रहा था परिवार... यूं दबे पांव आई मौत
कुछ दिन पहले ही हरप्रीत स्वदेश लौटा था। इस दौरान उसे अपनी पत्नी के करनैल सिंह के साथ अनैतिक संबंध होने का पता चला। इसी से परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। बुढलाडा पुलिस थाने के सहायक जसविंदर सिंह ने मृतक के भाई के बयान पर आरोपी पत्नी और करनैल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।