फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala: पराली का धुआं बना हादसे की वजह, सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से भिड़ी एक्टिवा, दो सगे भाई घायल

Wed, 02 Nov 2022 07:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

दंदराला ढींडसा पुलिस चौकी के प्रभारी हरदीप सिंह के मुताबिक घायलों के बयान लेने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने माना कि पराली में आग लगाने के कारण फैले धुएं से यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के नाभा में पराली के धुएं के कारण एक्टिवा सवार दो सगे भाई खेत के नजदीक सड़क पर खड़े ट्रैक्टर को नहीं देख सके और उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों भाइयों को गंभीर चोट आई है। जानकारी के मुताबिक नाभा के गांव मलेवाल के रहने वाले दो सगे भाई बबनप्रीत सिंह व गुरशरण सिंह (17) ट्यूशन पढ़कर एक्टिवा से घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन


रास्ते में गांव कालसणा के नजदीक खेत में पराली को जलाई गई थी। उसका धुआं सड़क तक फैला है। भाइयों के मुताबिक धुएं को देखकर उन्होंने अपने एक्टिवा की स्पीड को कम भी कर दिया था लेकिन धुआं ज्यादा होने के कारण वह सड़क पर हल समेत खड़े ट्रैक्टर को नहीं देख सके और एक्टिवा सीधे जाकर भिड़ गई। 

हादसे में 11वीं के छात्र बबनप्रीत सिंह की टांग व बाजू फ्रैक्चर हो गए हैं जबकि उसके भाई गुरशरण सिंह के घुटने में चोट आई हैं। घायलों को नाभा के अस्पताल से पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। परिवार और गांव के लोगों ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


दंदराला ढींडसा पुलिस चौकी के प्रभारी हरदीप सिंह के मुताबिक घायलों के बयान लेने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने माना कि पराली में आग लगाने के कारण फैले धुएं से यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें