फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव नजदीक आते ही गुंडागर्दी शुरू, ऑपरेशन सेल की बड़ी कार्रवाई

Mon, 29 Aug 2016 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन
जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, पंजाब यूनिवर्सिटी में गुंडागर्दी का माहौल शुरू हो गया है। ऑपरेशन सेल ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से आरोपियों के दो साथी भागने में कामयाब रहे।  पुलिस ने आरोपियों से एक देसी  पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए है। वही आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि वो पीयू छात्र संघ चुनावों में किसी छात्र संगठन की मदद के लिए आए थे।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान  फिरोजपुर निवासी सतनाम सिंह (40) और लुधियाना के रहने वाले परमवीर सिंह (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार देर रात सेक्टर 8-9 की डिवाडिंग रोड से गिरफ्तार किया। आरोपियों के साथ दो उनके साथी बलविंदर सिंह और टिंकू मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चार युवक हथियारों के साथ इनोवा कार में आ रहे हैं।

जिसके बाद पुलिस ने सेक्टर 8-9 की डिवाइडंग रोड पर रात करीब 1.45 बजे नाका लगाया। युवकों की गाड़ी रोक कर पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें से पिस्तौल और कारतूस बरामद किया। जिस गाड़ी में आरोपी आ रहे थे उस  पर हरियाणा की नंबर प्लेट लगी थी । बाद में पुलिस जांच में सामने आया कि गाड़ी पर लगी नंबर प्लेट फर्जी है। साथ ही उनकी गाड़ी से कई और नंबर प्लेट बरामद हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के पूछताछ के दौरान आरोपियों ने एक स्टूडेंट लीडर का नाम लिया है कि उसके बुलावे पर वो छात्र संघ के चुनाव में सहायता के लिए शहर आए थे। पुलिस ने आरोपियों पर  आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों द्वारा नाम लिए गए उस  छात्र नेता से उनके कनेक्शन के बारे में पता लगा रही है। रविवार को पुलिस ने आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया।

कोर्ट ने एक आरोपी परमवीर सिंह को 30 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं दूसरे आरोपी सतनाम सिंह को  कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें