फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OLX पर कार बेचना पड़ा भारी, टेस्ट ड्राइव के बहाने कार सहित अपहरण

Mon, 29 Aug 2016 12:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के रांची में एक शख्स को ऑनलाइन शॉपिंग साइट ओएलएक्स पर अपनी कार बेचना भारी पड़ गया है। दरअसल, मोहम्मद तसकीन अहमद की कार का टेस्ट ड्राइव लेने आए खरीदारों ने कार समेत उसका अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी कई जगहों से जली हुई कार को रांची-जमशेदपुर नेशनल हाईवे-33 पर छोड़ गए हैं।

हैरान करने वाली बात है कि अपहरणकर्ताओं की ओर से अब तक किसी भी तरह की फिरौती की मांग नहीं की गई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि तसकीन की मुलाकात खरीदारों ने 25 अगस्त को घर के बाहर हुई, जहां से वे टेस्ट ड्राइव के लिए चले गए। थोड़ी देर बार तसकीन का फोन बंद हो गया और उसके साथ क्या हुआ है, यह किसी को नहीं पता।

पुलिस को कार मिल चुकी है और जांच शुरू कर दी गई है। जांच कर रहे पुलिस ऑफिसर द्विवेदी का कहना है कि उन्होंने कार का लॉक नहीं तोड़ा है क्योंकि वे सबूत के तौर पर फिंगर प्रिंट्स लेना चाहते हैं। साथ ही कार के अंदर चप्पलों को भी देखा गया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि यह मामला एक गुत्थी में उलझा हुआ है क्योंकि आरोपियों ने न तो कार को लूटा और न ही फिरौती की कोई मांग की है। पुलिस को आपसी रंजिश का शक हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें