फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी पर वाहन चढ़ाने का प्रयास

Thu, 17 Jul 2014 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोतस्करों के बाद अब खनन तस्करों ने भी पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले शुरू कर दिए हैं। यमुना नदी से खनन कर लौट रहे तस्करों को रोकना चाहा तो तस्करों ने पुलिसकर्मी पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि ऐन मौके पर पुलिसकर्मी मौके से हट गए, जिससे उनकी जान बच गई। वारदात के बाद खनन तस्कर मौके से फरार हो गए। जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो वे वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए।

जठलाना थाने में तैनात हेड कांस्टेबल रिषीपाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी यमुना नदी के बागवाली घाट से कुछ लोग रेत चोरी कर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर उन्होंने अलाहर रोड पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली आती दिखाई दी, जिसे उन्होंने रुकने का इशारा किया। जिसके बाद चालक ने ट्रैक्टर की गति धीमी कर दी। जैसे ही वे ट्रैक्टर की ओर बढ़े तो चालक ने उन पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। किसी तरह वे ट्रैक्टर से बचे और चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने जब पीछा किया तो रेत चोर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। जांच में चालक की पहचान जठलाना निवासी काला के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को नामजद कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें