फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिवा सवार युवती का कार से पीछा, हिम्मत जुटाकर कार सवार को पकड़वाया

Mon, 11 Sep 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एक्टिवा सवार युवती का आई-20 कार से आरोपी ने किया पीछा - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल में एक और बड़ी वारदात होते होते बची। सेक्टर-35 स्थित कॉल सेंटर से निकली एक्टिवा सवार युवती का कार सवार युवक ने पहले तो पीछा किया फिर उसके अपहरण की कोशिश की। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए फोन कर पुलिस बुली ली और आरोपी को गिरफ्तार करा दिया।
विज्ञापन


सेक्टर-17 थाने की पुलिस ने आरोपी पर पीछा करने, छेड़छाड़ करने, अपहरण की कोशिश की धाराएं लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी तुषार विर्क सेक्टर-23 में परिवार के साथ रहता है। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली है। 

डीएसपी सेंट्रल रामगोपाल ने बताया कि मामला शनिवार करीब सवा तीन बजे का है। सेक्टर-15 स्थित पीजी में बीते डेढ़ वर्षों से रहने वाली युवती सेक्टर-35 में एक कॉल सेंटर में जॉब करती है। युवती तीन बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद एक्टिवा से पीजी के लिए निकली। सेक्टर-21 के पास चंडीगढ़ नंबर की आई-20 कार सवार युवक उसका पीछा करने लगा।
विज्ञापन


आरोपी ने सेक्टर-17 बस स्टैंड के सामने वाली चौक पर गाड़ी आगे लगाकर उतरा और हाथ पकड़कर कार में खींचने की कोशिश करने लगा। इसी बीच युवती ने हाथ छुड़ाकर यू-टर्न लेते हुए पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दे दी। कुछ ही दूर पर मौजूद पीसीआर कर्मियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

पिछले दो महीने में पांच केस
महिलाओं के लिए सेफ सिटी माने जाने वाली चंडीगढ़ में बेहद खौफनाक माहौल पनपता नजर आने लगा है। यूटी पुलिस तैनाती के बावजूद लाचार नजर आती है। पिछले दो महीने के अंदर इसी तरह की पांचवीं वारदात सामने आई है।

हरियाणा के सीनियर आईएएस की बेटी वर्णिंका कुंडू केस के बाद सेक्टर-36 में एक्टिवा सवार युवती का पीछा कर अपहरण करने की कोशिश में तीन युवकों की गिरफ्तारी हुई। इसके बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस ने इसी तरह के केस में एक आरोपी गिरफ्तार किया जबकि सेक्टर-17 में इसी तरह की वारदात के बाद युवती ने शिकायत नहीं दी। इसके बाद यह पांचवां मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें