फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी-बेटे के 'हत्यारे' ने सुसाइड नोट में खोला सच

Sat, 23 Aug 2014 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यापारी ने पत्नी और दो बेटों को चाकू से गोदकर खुद सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि बड़ा बेटा बच गया। उसकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है। वारदात सेक्टर-9 में वीरवार दोपहर करीब तीन बजे हुई। शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे तक तीन शव और अधमरी हालत में 12 साल का एक बच्चा कमरे में ही पड़े रहे।
विज्ञापन


वारदात का खुलासा तब हुआ जब व्यापारी विनोद मित्तल का छोटा भाई अनिल घर आया और कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद खून से लथपथ उसके बड़े भतीजे ने दरवाजा खोला। अंदर के हालात देख वह सन्न रह गया। उसने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल पहुंचाया।

वहां से उसे सेक्टर-32 के अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। सेक्टर-5 थाने में मृतक व्यापारी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला व्यापारी के ससुर की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें विनोद मित्तल ने छोटे भाई पर यह कदम उठाने के लिए मजूबर करने के लिए जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन

ऐसे हुई वारदात

विनोद मित्तल की मनीमाजरा में किराने की दुकान है। वह सेक्टर-9 में परिवार के साथ किराये के घर में रहते थे। उनके दो बच्चे प्रथम और रोहित के अलावा पत्नी नीलम थीं। प्रथम सेंट जेवियर स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ता है, वहीं रोहित इसी स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र था।

पुलिस के मुताबिक विनोद मित्तल ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर रोहित और उसके बाद प्रथम को। हालांकि प्रथम इस हमले में बच गया। व्यापारी ने प्रथम को भी मरा समझ खुद सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। मौके से सल्फास का एक बंद पैकेट भी मिला है। पत्नी और बच्चों को मारने के लिए बड़े चाकू का इस्तेमाल किया गया, जो वहीं खून से सन्ना हुआ बरामद हुआ।

मेरे सामने मारा मम्मी को : प्रथम

व्यापारी विनोद मित्तल के बड़े बेटे प्रथम ने पुलिस को बताया कि जब वह और उसका भाई स्कूल से आए तो उसके पापा घर पर थे। स्कूल यूनिफार्म बदलने के बाद जब खाना खाने का वक्त आया तो पापा ने उनके सामने ही मां की गर्दन पर चाकू से हमला किया। मां चिल्लाई तो वह अंदर के कमरे में दौड़ गया। रोहित भी वहीं था।

इसके बाद उन्होंने रोहित को भी चाकू मारा और बाद में उसे। वह जमीन पर गिर गया और उसके बाद उसे होश नहीं रहा। उसकी हालत ऐसी हो गई थी कि वह उठ ही नहीं पा रहा था। उसने कई बार उठने की कोशिश की, लेकिन वह खड़ा नहीं हो पा रहा था।

दोपहर में व्यापारी के भाई के आने पर उसने किसी तरह दरवाजा खोला। प्रथम की गर्दन पर करीब छह इंच लंबा घाव है और उसके हाथ पर भी चाकू के कट का निशान है।

पत्नी पर किए नौ जगह वार
नीलम की गर्दन काटने के अलावा पूरे शरीर पर कुल नौ जगह काटने के निशान हैं। पेट में भी चाकू घोंपा गया है। इसके अलावा रोहित के शरीर पर भी चाकू के छह निशान हैं। घटनास्थल पर पहुंचे जिस भी व्यक्ति ने शवों की हालत देखी, उसकी चिख निकल गई। परिवार की कुछ महिलाएं तो बेहोश भी हो गईं।

आर्थिक तंगी से था परेशान

पुलिस को मिले सुसाइड नोट में व्यापारी विनोद मित्तल ने लिखा है कि, मैं आर्थिक तंगी से बेहद परेशान हो चुका हूं। मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। अपने बिट्टू को मैंने ब्लैंक चेक और एफिडेविट दिया था। अब वह वापस नहीं कर रहा है, लेकिन मेरी मौत का कारण बिट्टू नहीं है।

मैं ऐसा सिर्फ इसलिए लिख रहा हूं, ताकि वह मेरे बाकी बच्चे परिवार को तंग न करे। मेरी पत्नी मेरी हालत से परेशान है। नीलम ने मुझे कहा था कि मरना है, तो पहले सभी को मार देना। ताकि मेरे मरने के बाद परिवार को परेशानी न हो।

नीलम और खुद की मर्जी से ऐसा कर रहा हूं। बच्चे हमारे जाने के बाद परेशान होते। इस सब के लिए मैं छोटे भाई अनिल को जिम्मेदार मानता हूं। मैंने उसका बहुत साथ दिया, लेकिन उसने मेरा साथ नहीं दिया।

अलग रहता है परिवार
विनोद मित्तल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सेक्टर-9 में रहता था, वहीं छोटा भाई अनिल बापूधाम में केमिस्ट की दुकान चलाता है और सेक्टर-9 में ही अलग घर में रहता है। वहीं उनके पिता रूला राम सेक्टर-15 में रहते हैं।

उनका परिवार मूल रूप से रोहतक का रहने वाला है, लेकिन काफी समय से वह पंचकूला में ही रह रहे हैं। रूला राम ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि बेटे ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
विज्ञापन

आगे क्या अब

सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस उन लोगों की जांच करेगी, जिनके नाम इसमें लिखे गए हैं। चूंकि हत्या का आरोपी खुद ही जीवित नहीं बचा तो एक फाइनल रिपोर्ट तैयार कर कोर्ट में दाखिल की जाएगी।

हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। विभिन्न पहलुओं पर पुलिस की जांच चल रही है।
-राहुल शर्मा, डीसीपी पंचकूला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें