फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तानी से मिला था अरबों का खजाना, सेना भी हैरान

Thu, 08 Sep 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
अटारी बॉर्डर पर कस्टम विभाग ने पकड़े अरबों के सिक्के - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमृतसर में अटारी बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी से अरबों रुपये का खजाना मिला था, जिसे देखकर सेना भी हैरान रह गई। मामला 2200 साल पुराने 539 सिक्कों का है।
विज्ञापन


पूरी घटना का खुलासा बुधवार को कस्टम कमिश्नर कैप्टन संजय गहलोत ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किया। इन एंटीक सिक्कों को पाकिस्तान से तस्करी करके भारत लाने वाले व्यक्तियों में एक पाकिस्तानी एवं एक भारतीय शामिल था।

कैप्टन संजय ने बताया कि कस्टम विभाग की ओर से गत वर्ष एवं दस माह पहले दो अलग-अलग व्यक्तियों से 539 एंटीक सिक्के पकड़े गए थे, जिनकी कीमत अरबों में आंकी गई है।
विज्ञापन

तक्षशिला, मुगल और लोधी सल्तनत के समय के सिक्के

अटारी बॉर्डर पर कस्टम विभाग ने पकड़े अरबों के सिक्के - फोटो : अमर उजाला
कैप्टन संजय ने बताया कि 11 अक्तूबर 2015 को एक पाक नागरिक आईसीपी. अटारी सड़क रास्ते भारत पहुंचा। जांच के दौरान उसके कब्जे से अलग-अलग पीरियड के 239 एंटीक सिक्के बरामद हुए।

वहीं कस्टम अधिकारियों ने 16 जनवरी 2016 को पाकिस्तान से समझौता एक्सप्रेस से भारत पहुंचे एक भारतीय से जांच में 300 सिक्के बरामद किए। दोनों केसों में पूछताछ किए जाने वाले पाकिस्तान की ओर से सिक्के लाने व्यक्ति संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

कैप्टन गहलोत ने बताया कि भारत सरकार के आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया ने जारी रिपोर्ट में बताया कि यह सिक्के प्रथम व द्वितीय ईसा पूर्व से लेकर तक्षशिला, इंडो ग्रीक जमाने से लेकर कुशन, मुगल तथा लोधी सल्तनत के हैं। 
विज्ञापन

कुछ सिक्के दो हजार साल पुराने भी

अटारी बॉर्डर पर कस्टम विभाग ने पकड़े अरबों के सिक्के - फोटो : अमर उजाला
गहलोत ने बताया कि आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया की जांच में कुछ सिक्के 2 हजार साल से भी ज्यादा पुराने निकल, जिनकी कीमती करोड़ों नहीं अरबों रुपये हो सकती है।

इसके लिए गठित आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया की कमेटी जांच कर रही है, जिसका खुलासा बाद में किया जाएगा। इस मौके पर कस्टम के ज्वाइंट कमिश्नर डा. अरविंद कुमार, डिप्टी कमिश्नर जसमीत सिंह आई.सी.पी. अटारी और अटारी रेलवे स्टेशन कस्टम का स्टॉफ भी मौजूद था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें