पंजाब के राजपुरा निवासी बाप-बेटे ने पिस्तौल की नोक पर युवती को किडनैप कर उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात, उत्तराखंड में हुई। बरेली निवासी पीड़ित लड़की के मुताबिक उसे वकील से मिलने नैनीताल जाना था।
रात करीब नौ बजे वह स्टैंड से एक टैक्सी में बैठी। उसमें चालक और पीछे दो लोग सवार थे। आरोप है कि कार कुछ आगे चली तो पीछे बैठे नकाबपोश दोनों लोगों ने उस पर तमंचा तान दिया।