संत रामपाल पर मंगलवार की देर रात बरवाला(हिसार) थाने में हत्या का प्रयास, आगजनी, भारत सरकार के खिलाफ साजिश रचने और देशद्रोह का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार को करीब 70 लोगों को गिरफ्तार किया है।
जिसमें संत रामपाल का भाई पुरुषोत्तम व प्रवक्ता राजकपूर भी शामिल है। बरवाला थाने में 12 लोगों को नामजद किया गया है। इसमें संत रामपाल, प्रवक्ता राजकपूर, राजकुमार, महेंद्र, पुरुषोत्तम दास भाई, धर्मबीर ढांढा, तरूण कुमार, दीपदास, बलजीत सिंह, सिद्धार्थ, रविंद्र, राममेहर, जितेंद्र शामिल हैं।
इसके अलावा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज हुए हैं। पुलिस ने इन सभी पर 107, 147,148,149,186,188 व 120 बी इसके अलावा 121, 121ए, 122, 123, 224, 225, 307, 332, 342, 353, 436 आईपीसी व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।